Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: एक बार फिर मराठा आरक्षण की मांग उठाने की तैयारी, अगस्त में आंदोलन करेंगे मनोज जरांगे पाटिल

    Updated: Mon, 26 May 2025 06:37 AM (IST)

    मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त को मुंबई की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने जालना जिले के महाकाला गांव में यह घोषणा की। मनोज मराठा समुदाय के सदस्यों से मुंबई में आंदोलन की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने मराठों के लिए ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग की है।

    Hero Image
    अगस्त में आंदोलन करेंगे मनोज जरांगे पाटिल। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, जलाना। मराठा कोटे के लिए मनोज जरांगे पाटिल फिर आंदोलन करेंगे। मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर वह 29 अगस्त को मुंबई की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने जालना जिले के महाकाला गांव में रविवार को यह घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज कई बार भूख हड़ताल कर चुके हैं। मनोज ने मराठा समुदाय के सदस्यों से मुंबई में 12 से 13 दिनों तक चलने वाले आंदोलन की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने मराठों के लिए ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग की है। वह मराठों को कुनबी (खेतिहर मराठा) के रूप में मान्यता देने की मांग कर रहे हैं।

    मुंबई में मार्च निकालने की तैयारी

    कुनबी को ओबीसी आरक्षण के लाभ मिलते हैं। मनोज ने कहा कि मेरी सेहत बिगड़ रही है, लेकिन मैं तब तक नहीं मरूंगा जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता। हम मुंबई की ओर मार्च करेंगे और हम खाली हाथ वापस नहीं आएंगे।

    सीएम फडणवीस पर भी मनोज जरांगे ने लगाए आरोप

    उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी नेता छगन भुजबल के जरिये मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भुजबल राकांपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें इसी सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Shalarth ID Scam: महाराष्ट्र में शिक्षक भर्ती घोटाला आया सामने, 500 से अधिक टीचरों की नियुक्ति में हुई धांधली

    यह भी पढ़ें: बिजली विभाग की लापरवाही से खाक हो गई फसल, अब किसान को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा; कोर्ट का बड़ा फैसला