Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई: ठाणे में नशे में धुत युवक का हंगामा, पुलिसकर्मी पर डंडे से किया हमला; वीडियो वायरल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM (IST)

    मुंबई के कल्याण में नशे में धुत एक युवक ने हंगामा करते हुए बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल तायड़े को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से किय हमला।

    नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मी पर डंडे से किय हमला।

    HighLights

    1. कल्याण में नशे में धुत युवक ने मचाया हंगामा।

    2. बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला।

    3. पुलिस ने आरोपी राहुल तायड़े को तुरंत गिरफ्तार किया।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के ठाणे जिले के पश्चिमी कल्याण इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां गौरीपाड़ा इलाके में नशे में धुत एक युवक ने हंगामा मचाते हुए बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। आरोपी की पहचान राहुल तायड़े के रूप में हुई है।

    समझिए क्या है पूरा मामला?

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल तायड़े इलाके में लोगों के घरों के बाहर खड़े होकर बेवजह हंगामा कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परेशान होकर पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की। सूचना मिलने पर खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी गणेश चव्हाण तुरंत मौके पर पहुंचे।

    आरोपी ने अचानक किया डंडे से हमला

    ऐसे में मौके पर पहुंचकर जब गणेश चव्हाण ने समझाने की कोशिश की, तो आरोपी राहुल तायड़े ने पहले उनके साथ बहस की और फिर अचानक डंडे से उन पर मारपीट शुरू कर दी।

    आरोपी को गिरफ्तार

    घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी राहुल तायड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।