मुंबई एयरपोर्ट 2023 में यात्रियों के मामले में रहा नंबर वन, इतने करोड़ लोगों ने की यात्रा, इन हवाई अड्डों की रही बादशाहत
Mumbai International Airport Traffic मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट के लिए साल 2023 शानदार रहा। एयरपोर्ट ने अबतक यात्री ट्रैफिक के मामले में अपने की पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट के यात्री ट्रैफिक में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर साल 2023 में 51.58 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की।

एएनआई, मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट के लिए साल 2023 शानदार रहा। एयरपोर्ट ने अबतक यात्री ट्रैफिक के मामले में अपने की पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट के यात्री ट्रैफिक में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर साल 2023 में 51.58 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की। इसमें 25.4 मिलियन से ज्यादा यात्री आगमन (Arrivals) और 26.1 मिलियन से अधिक यात्री प्रस्थान (Departures) से यात्रा की। इस तरह से पिछला साल भारतीय विमानन उद्योग के लिए सफल वर्ष रहा है।
एक दिन में 1.67 लाख यात्रियों ने यात्रा की
एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा यात्री ट्रैफिक आवाजाही 25 नवंबर को देखी गई। इस दिन मुंबई एयरपोर्ट से 167,132 यात्रियों ने यात्रा की, जिसमें 120,000 से अधिक घरेलू यात्री और 46,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्री शामिल रहे।
सबसे अधिक एयर ट्रैफिक मूवमेंट हासिल किया
11 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट ने 1,032 हवाई यातायात प्रबंधन के साथ अपना अब तक का एक दिन में सबसे अधिक एयर ट्रैफिक मूवमेंट हासिल किया था। वहीं, एयरपोर्ट पर दिसंबर 2023 में अब तक का सबसे ज्यादा मासिक यातायात दर्ज किया। यह दिसंबर 2022 की तुलना में 13 फीसदी अधिक था।
दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई शीर्ष घरेलू एयरपोर्ट
इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट पर कोविड महामारी से पहले की तुलना में 2023 में यात्री यातायात में 110 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2023 में दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई ने शीर्ष घरेलू एयरपोर्ट के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखा है। जबकि दुबई, लंदन और अबू धाबी पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं।
ये एयरलाइन रहीं सबसे आगे
एयरलाइनों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की घरेलू बाजार हिस्सेदारी में सबसे अधिक रही। जबकि, अंतर्राष्ट्रीय मामले में इंडिगो, एयर इंडिया और एमिरेट्स ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का प्रबंधन अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड करती है।
ये भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन, शेड्यूल जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।