Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Road Accident: 'आम लोगों के लिए नहीं बना है समृद्धि महामार्ग', संजय राउर ने सरकार पर लगाया घोटाला करने का आरोप

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 01:51 PM (IST)

    औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर हुए हादसे को लेकर संजय राउत ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिवसेना को तोड़ने के लिए समृद्धि महामार्ग का निर्माण करने वाले ठेकेदारों से पैसे लिए।उन्होंने सरकार पर जवाबदेही नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि समृद्धि महामार्ग लोगों के लिए नहीं बनाया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह महामार्ग ठेकेदारों से कमीशन लेने के लिए बनाया गया है।

    Hero Image
    औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर हुए हादसे पर बोलते हुए संजय राउत। फोटोः एएनआई।

    एएनआई, मुंबई। Maharashtra Road Accident: औरंगाबाद के बाहरी इलाके में देर रात करीब एक बजे टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर हुए इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, इस दुर्घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिवसेना को तोड़ने के लिए समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) का निर्माण करने वाले ठेकेदारों से पैसे लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों के लिए नहीं बना है समृद्धि महामार्गः संजय राउर

    संजय राउर ने एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरकार पर जवाबदेही नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि समृद्धि महामार्ग लोगों के लिए नहीं बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महामार्ग ठेकेदारों और कमीशन के लिए बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना को तोड़ने के लिए बड़े-बड़े ठेकेदारों से पैसे लेकर विधायकों को दिया गया।

    यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर टेम्पो-ट्रक में भीषण टक्कर से 12 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

    सरकार संबंधित मंत्री से ले इस्तीफाः राउत

    उन्होंने भाजपा, देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे पर समृद्धि महामार्ग में घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क में हुए बड़े पैमाने पर घोटाले के कारण लोगों की जान जा रही है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित मंत्री से पूछा जाना चाहिए कि वह 6 महीने तक क्या कर रहे थे। संजय राउत ने कहा कि सरकार को संबंधित मंत्री का इस्तीफा भी लेना चाहिए।

    घायलों का चल रहा इलाज

    पुलिस के मुताबिक, टेंपो नासिक से तीर्थयात्रियों के एक समूह को औरंगाबाद के बाबा तीर्थ स्थल ले जा रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो दर्शन के बाद नासिक लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का इलाज औरंगाबाद के वैली अस्पताल में चल रहा है, बाकी 6 घायल लोगों को वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

    यह भी पढ़ेंः मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 4 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार; 1.18 करोड़ के चरस-गांजा जब्त