TCS नासिक कांड: कंपनी ने सभी कर्मचारियों को दिया WFH, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सबूत
यौन उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के आरोपों के बाद टीसीएस नासिक यूनिट ने सभी 150 कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच ...और पढ़ें

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न और मतांतरण के आरोपों के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कंपनी ने अपने नासिक यूनिट के सभी 150 कर्मचारियों को घर से काम करने करने के निर्देश दिए है। अब से कोई भी कर्मचारी कार्यालय नहीं आएगा। यह फैसला कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
टीसीएस नासिक ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा
दरअसल, टीसीएस आफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के मामले की पुलिस जांच कर रही है। नासिक पुलिस ने मामले की जांच के लिए एनआइए, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राज्य की खुफिया इकाइयों को पत्र लिखा है।
पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने बताया कि जांचकर्ता इंटरनेट मीडिया पर चल रही उन चिंताओं पर गौर कर रहे हैं, जिनमें इस अपराध के पीछे संभावित कट्टरपंथी संबंधों या विदेशी फंडिंग की आशंका जताई गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उनके अनुसार, इन एजेंसियों से संपर्क केवल इसलिए किया गया है ताकि मामले की व्यापक जांच सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर नौ एफआइआर दर्ज की गई हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न, डराने-धमकाने और जबरन मतांतरण के प्रयासों के आरोप शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को आरोपितों के बीच हुई लगभग 78 संदिग्ध काल रिकार्ड, ईमेल और चैट मिली हैं। साथ ही, पुलिस को संभावित वित्तीय लेन-देन के सुबूत भी मिले हैं।
महिलाओं ने निकाली रणरागिनी जन आक्रोश रैली
टीसीएस मामले में गुरुवार को नासिक में रणरागिनी जन आक्रोश बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया। स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार महिलाएं भगवा साड़ी पहनकर और भगवा पटका ओढ़कर इस रैली में आई थीं, जबकि पुरुषों ने भी गले में भगवा पटका डाला हुआ था। जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यह रणरागिनी जन आक्रोश बाइक रैली निकाली गई।
आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
इस रैली में शामिल भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने कहा कि ¨हदू लड़कियों पर रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालना, उनके साथ दुष्कर्म करना और उनका मतांतरण कराना देश के संविधान के खिलाफ है। ऐसा करने वालों की राष्ट्रीयता छीन लेना चाहिए। उन लोगों पर राजद्रोह का केस लगाया जाना चाहिए और मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। उनकी संपत्ति को सील कर देना चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जानी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।