Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र: डांस, डाइव और हादसा...रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में कूदने से एक युवक की मौत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM (IST)

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक रिजॉर्ट के कम गहरे स्विमिंग पूल में डाइव लगाने से 25 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    स्विमिंग पूल कूदने से एक युवक की मौत। (सोशल मीडिया)

    स्विमिंग पूल कूदने से एक युवक की मौत। (सोशल मीडिया)


    HighLights

    1. 25 वर्षीय पर्यटक की कम गहरे पूल में डाइव से मौत।

    2. सिंधुदुर्ग के रिजॉर्ट में हुई यह दुखद घटना 20 जून को।

    3. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक रिजॉर्ट में, कम गहरे स्विमिंग पूल में सिर के बल डाइव लगाने से 25 साल के टूरिस्ट की मौत हो गई। इस दुखद घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मृतक की पहचान कोल्हापुर जिले के श्रेणिक मिलंद टाकले के तौर पर हुई है। वह अपने 9 दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने आए थे, तभी 20 जून को मालवन के वायरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में यह हादसा हुआ।

    कम गहरे पूर में लगाई डाइव

    हादसे के कुछ देर पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ग्रुप को पूल के पास डांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड बाद, टाकले लगभग आठ से दस फीट की ऊंचाई पर चढ़ते है और स्विमिंग पूल के उस हिस्से में सिर के बल डाइव लगाते हैं जो बच्चों के लिए बना था और कम गहरा था।

    पूल की तली से टकराया सिर, मौत

    पूल की गहराई सिर्फ चार फीट के आसपास थी। डाइव की रफ्तार की वजह से टाकले का सिर पूल की तली से टकराया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोस्त उन्हें तुंरत मालवन रूलर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इस मामले की जांच पुलिस सब-इंस्पेक्टर गणेश माने की देखरेख में की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमरावती में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत