'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' होना चाहिए भारत का राष्ट्रगान, अपने बयान से फिर सुर्खियों में रामगिरी महाराज
धर्मगुरू रामगिरी महाराज ने कहा कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रगान होना चाहिए। इससे पहले भी उन्होंने कई विवादित बयान दिए हैं। रामगिरी महराज का कहना है कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रगान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जन गण मन को ब्रिटिश शासक जॉर्ज-पंचम के सामने गाया था। ये भारत के साथ अन्याय है। इससे पहले भी उन्होंने कई विवादित टिप्पणियां की हैं।

पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर। धर्मगुरू रामगिरी महाराज एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। धार्मिक नेता रामगिरी महाराज ने इस बार देश के राष्ट्रगान और रविंद्रनाथ टैगोर लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
धार्मिक नेता रामगिरी महाराज ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि 'वंदे मातरम' भारत का राष्ट्रगान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 'जन गण मन' को ब्रिटिश शासक जॉर्ज-पंचम के सामने गाया था। ये भारत के साथ अन्याय है। रामगिरी महाराज ने कहा कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' भारत का राष्ट्रगान होना चाहिए।
जानिए क्या बोले रामगिरी महाराज?
दरअसल, रामगिरी महाराज ने मंगलवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में कहा, "रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बंगाली में रचित 'जन गण मन' को 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा द्वारा हिंदी संस्करण में राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। यह गीत रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में कोलकाता में गाया था। उस समय देश स्वतंत्र नहीं था। उन्होंने इसे जॉर्ज पंचम के सामने गाया था, जो एक ब्रिटिश राजा थे और भारत में अन्याय कर रहे थे। यह गीत देश को संबोधित करने के लिए नहीं गाया गया था।"
ये अनादर की नहीं सच कहने की बात: रामगिरी महाराज
पीटीआई के अनुसार जब पत्रकारों ने रामगिरी महाराज से विवादित टिप्पणी के बारे पूछा तो रामगिरी महाराज ने कहा कि यह सम्मान या अनादर की बात नहीं है, बल्कि सच कहने की बात है। उन्होंने कहा कि अगर सच बोलने को अनादर कहा जा रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
गौरतलब है कि रामगिरी महाराज आगामी फिल्म 'मिशन अयोध्या' के ट्रेलर लॉन्च के लिए छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। बता दें कि पिछले साल भी रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के बारे कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज किए गए थे। ये नया बयान बताता है कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने कोई ऐसी टिप्पणी की हो।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।