Nagpur Accident: नागपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और रिक्शा की हुई भिड़ंत, दो जवानों की मौत, सात घायल
Nagpur Accident News नागपुर के पास रविवार शाम एक निजी बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना शाम करीब पांच बजे कन्हान नदी पुल पर हुई। नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार सात घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

पीटीआई, नागपुर। नागपुर के पास रविवार शाम एक निजी बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, छह अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना शाम करीब पांच बजे कन्हान नदी पुल पर हुई। नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सात घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
नागपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर कैंपटी में सेना के गार्ड रेजीमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के 15 जवान दो आटो में सवार होकर खरीदारी करने गए थे। वापसी के समय आटो और बस के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरे आटो में सवार जवानों और स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त आटो रिक्शे में फंसे जवानों को बाहर निकाला।
विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार आठ जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में की गई है।
ऑटो चालक की भी हालत गंभीर
अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक की भी हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और नागपुर-जबलपुर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टक्कर के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।