Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sensex Closing Bell: नया ऑल टाइम हाई बनाने के बाद मुनाफावसूली, मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    Updated: Fri, 24 May 2024 04:42 PM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार (24 मई) को अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के एक वक्त सेंसेक्स 75636 पर पहुंच गया। इससे पहले का ऑल टाइम हाई 75499 था जो सेंसेक्स ने एक दिन ही पहले बनाया था। वहीं निफ्टी ने भी 23026 का हाई बनाया। आइए जानते हैं कि शेयर मार्केट में गिरावट क्यों आई और किन शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

    Hero Image
    सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर आ गया।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार (24 मई) को अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के एक वक्त सेंसेक्स 75,636 पर पहुंच गया। इससे पहले का ऑल टाइम हाई 75,499 था, जो सेंसेक्स ने एक दिन ही पहले बनाया था। वहीं, निफ्टी ने भी 23,026 का हाई बनाया। इससे पहले निफ्टी भी बीते दिन 23 मई को 22,993 का हाई बनाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, निवेशकों ने बाद में मुनाफावसूली की, जिससे सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी 10 अंक फिसलर 22,957 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 का भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहा।

    कौन से शेयर बढ़ें, किन में गिरावट?

    निफ्टी 50 की बात करें, तो HDFC बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 1.60 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। यह 1516.5 रुपये पर बंद हुआ। भारती एयरटेल, BPCL और L&T में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

    अगर गिरावट की बात करें, तो अदाणी पोर्ट्स को 1.83 फीसदी का नुकसान हुआ और यह 1416.9 रुपये पर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, M&M, JSW स्टील और टाइटन के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

    किस वजह से गिरा शेयर बाजार?

    एक दिन पहले शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई पर भी पहुंच गया था। यही वजह था कि आज कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन होने की वजह से निवेशकों ने FMCG, IT और हेल्थकेयर सेगमेंट में मुनाफावसूली की, जिससे शेयर मार्केट में गिरावट आई। इसका असर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर पर दिखा और ये नुकसान में बंद हुए।

    यह भी पढ़ें : NSE-BSE M Cap: वर्ष 2030 तक 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के पार होगा एनएसई और बीएसई का एम-कैप, एक्सपर्ट्स ने कहा...