Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपको भी CSAT से लगता है डर? 8 बार प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले व्यक्ति से जानें क्लियर करने का फंडा

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:49 AM (IST)

    अगर आप भी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन आपको सबसे ज्यादा डर सीसैट पेपर से लगता है, तो यहां आपकी मदद के लिए सीसैट पेपर को  ...और पढ़ें

    यहां देखें सीसैट क्लियर करने की आसान ट्रिक।

    यहां देखें सीसैट क्लियर करने की आसान ट्रिक।

    HighLights

    1. सबसे पहले अंग्रेजी सेक्शन को हल करें।

    2. किसी भी प्रश्न को हल करने से पहले उसे दो बार जरूर पढ़ें।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। हर साल लाखों अभ्यर्थी IAS या IPS बनने का सपना लिए UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन इनमें से कुछ अभ्यर्थी ही प्रारंभिक परीक्षा को पास करके यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाते हैं। हालांकि कुछ अभ्यर्थी ऐसे में होते हैं, जो मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक तो पहुंचते हैं। लेकिन उनके लिए दोबारा प्रारंभिक परीक्षा को पास करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है।

    इन सभी की मुख्य वजह है सीसैट। सीसैट अधिकतर अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। विशेषतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए जो आर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं।

    ऐसे में अगर आपको को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से सबसे ज्यादा डर लगता है, तो आज इस लेख के जरिये हम आपको एक ऐसे अभ्यर्थी की एग्जाम ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी स्मार्ट अप्रोच से 8 बार यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा पास की है। बता दें, यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को पास करने वाले उस अभ्यर्थी का नाम कुणाल आर. विरुलकर है।

    कौन हैं कुणाल आर. विरुलकर

    कुणाल आर. विरुलकर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान 8 बार प्रीलिम्स परीक्षा को पास किया है। यही नहीं वे 5 बार इंटरव्यू तक भी पहुंच चुके हैं।

    सबसे पहले सीसैट को 3 भागों में बांटे

    अगर आप सीसैट की परीक्षा को आसानी से पास करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले इसे तीन भागों में बांटें। कुणाल आर. विरुलकर के अनुसार सीसैट की परीक्षा में प्रश्नों को हल करने की शुरूआत अंग्रेजी सेक्शन से करें। इसके लिए पहले प्रश्न के चारों विकल्प को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद पैसेज को पढ़ें। इससे आपको उत्तर ढूंढने में आसानी होगी। साथ ही सीसैट के पेपर को तीन भागों जैसे 27 सवाल कॉम्प्रिहेंशन, 27 सवाल रीजनिंग और 26 सवाल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में बांट लें।

    सीसैट क्वालिफाई करने के लिए इस ट्रिक को अपनाएं

    प्रीलिम्स परीक्षा को 8 बार क्वालिफाई करने वाले कुणाल आर. विरुलकर ने बताया कि जब इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन हल हो जाएं, तो उसके बाद क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड या रीजनिंग में से किसी भी एक सेक्शन को हल करें। इसके साथ ही आसान प्रश्नों को सबसे पहले हल करें और 2 घंटे के भीतर 60 से ज्यादा प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। कुणाल ने बताया जब आप 60 से ज्यादा सवालों को हल कर लेते हैं, तो यह सीसैट को क्वालिफाई करने के लिए प्रार्याप्त होता है। 

    खबरें और भी

    जीएस की परीक्षा ऐसे करें पास

    कुणाल आर. विरुलकर ने सीसैट परीक्षा को पास करने के साथ-साथ जीएस के पेपर को भी आसानी से पास करने की एक बेहतरीन ट्रिक बताई है। इसके लिए सबसे पहले जीएस के पेपर को 3 रीडिंग में पढ़ लें। सबसे पहले आपको जिन भी सवालों के जवाब आते हैं। उन सवालों को पहले हल करें। इसके बाद जिन भी सवालों पर आपको 50 प्रतिशत तक सही होने का अनुमान है, तो वहां देखें क्या यहां आप जोखिम ले सकते हैं। अंत में अगर आपने सबसे कम सवालों को हल किया है और अब आपको लगता है कि इन सवालों का 25 प्रतिशत तक ही सही होने के ही चांस है, तो आपको यहां अपने अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए जोखिम लेना चाहिए।

    इतने सवालों को जरूर हल करें।

    जीएस के पेपर में पास होने के लिए कम से कम 75 से 80 सवालों को जरूर हल करें। प्रश्न हो हल करते समय हर सवाल को दो बार अवश्य पढ़ें और उसके बाद ही सही विकल्प का चयन करें। इसके साथ ही जहां आपका अंदाजा 50 प्रतिशत तक सही हो। उन सवालों को तुरंत हल करें। जिन सवालों के बारे में आपको बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो ऐसे सवालों को हल करने से बचें। 

    यह भी पढ़ें: भारत के 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश और उनकी राजधानी के नाम, यहां चेक करें पूरी लिस्ट