उच्च शिक्षा के लिए श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना से मिलेगी मदद, स्टूडेंट्स ऐसे उठाएं स्कीम का फायदा
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 12वीं ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना
HighLights
श्रमिक परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता।
राज्य सरकार द्वारा शिक्षण शुल्क का वहन किया जाएगा।
योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा यानी की 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके ऐसे स्टूडेंट्स जो श्रमिक परिवार से आते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं वे मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का संचालन श्रम विभाग द्वारा किया जाता है।
इस योजना के लिए कौन है पात्र
राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जाती है जिसके लिए कामगारों, मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत योजना के अंतर्गत शिक्षण शुल्क राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। योजना के अंतर्गत स्नातक/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा/ आईटीआई पाठयक्रमों हेतु व्यय शुल्क के रूप में, प्रवेश शुल्क एवं वह वास्तविक शुल्क (मेस शुल्क एवं कॉशन मनी को छोड़कर) जो शुल्क विनियामक समिति अथवा मध्य प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अथवा भारत सरकार/ राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, का भुगतान किया जायेगा।
कहां से कर सकते हैं अप्लाई
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र स्वयं ही ऑफिशियल पोर्टल medhavikalyan.mp.gov. in/sambalscholarship/default.aspx पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड समग्र आईडी, कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण, फीस की जानकारी, बैंक खाते का विवरण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता पड़ेगी।
पढ़ाई को पूरा करने के लिए संचालित की जा रही योजना
12वीं कक्षा के बाद कई स्टूडेंट्स आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते या उनके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है जिससे कि उनको परेशानी होती है। इसी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से यह योजना संचालित की जा रही है। यदि परिवार संबल योजना में पंजीकृत है और उनका बच्चा कॉलेज में एडमिशन लेना जा रहा है तो वे इस योजना की पूरी जानकारी हासिल करके लाभ उठा सकते हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हेल्प डेस्क नंबर 0755-2660063 या dhehelpline.mmjky@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी
अगर आपके मन में योजना से जुड़े कुछ प्रश्न हैं तो नीचे दिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करके विभिन्न प्रश्नों के उत्तर हासिल कर सकते हैं।
FAQ PDF Link
यह भी पढ़ें- National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई करने के लिए नहीं हैं पैसे, तो इस स्कॉलरशिप से ख्वाब होगा पूरा