देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, पूरी लिस्ट यहां से करें चेक
देश में इस समय 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। आप इस पेज से सभी राज्यों एवं केंद्रशासित राज्यों के नाम, सीएम एवं राज्यपाल के नाम प्राप्त कर सकते ...और पढ़ें

india cm and governor list 2026: भारत के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल
HighLights
भारत में 28 पूर्ण राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं मौजूद।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल/ उपराज्यपाल की लिस्ट यहां करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वर्तमान समय में 28 पूर्ण राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश मौजूद हैं। सभी राज्यों को कानून व्यवस्था से लेकर उसे चलाने की पूरी जिम्मेदारी वहां के मुख्यमंत्री और राज्यपाल की होती है। जहां पूर्ण राज्यों एवं कुछ केंद्रशासित प्रदेशों जैसे दिल्ली, पुडुचेरी एवं जम्मू- कश्मीर राज्यों में मुख्यमंत्री और राज्यपाल होते हैं वहीं कुछ केंद्रशासित प्रदेशों में केवल उपराज्यपाल/ प्रशासक होते हैं जो राज्य का कामकाज देखते हैं।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नामों की लिस्ट
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही भर्ती परीक्षाओं में राज्य, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके साथ ही जनरल नॉलेज के लिए भी यह जानना बेहद जरूरी है कि देश में वर्तमान समय में राज्य के अनुसार कौन सीएम और राज्यपाल हैं। ऐसे में यहां पर देश के सभी 28 राज्यों के साथ ही 8 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की लिस्ट दी जा रही है।
| क्र. सं. | राज्य | मुख्यमंत्री (Chief Minister) | राज्यपाल (Governor) |
| 1 | आंध्र प्रदेश | एन. चंद्रबाबू नायडू | एस. अब्दुल नजीर |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक |
| 3 | असम | हिमंत बिस्वा सरमा | लक्ष्मण प्रसाद आचार्य |
| 4 | बिहार | सम्राट चौधरी | ले. जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन |
| 5 | छत्तीसगढ़ | विष्णु देव साय | रमेन डेका |
| 6 | गोवा | प्रमोद सावंत | पुसपति अशोक गजपति राजू |
| 7 | गुजरात | भूपेंद्र पटेल | आचार्य देवव्रत |
| 8 | हरियाणा | नायब सिंह सैनी | प्रो. असीम कुमार घोष |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुक्खू | कविंदर गुप्ता |
| 10 | झारखंड | हेमंत सोरेन | संतोष कुमार गंगवार |
| 11 | कर्नाटक | सिद्धारमैया | थावरचंद गहलोत |
| 12 | केरलम | वीडी सतीशन | राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर |
| 13 | मध्य प्रदेश | मोहन यादव | मंगूभाई छगनभाई पटेल |
| 14 | महाराष्ट्र | देवेंद्र फडणवीस | जिष्णु देव वर्मा |
| 15 | मणिपुर | युमनम खेमचंद सिंह | अजय कुमार भल्ला |
| 16 | मेघालय | कॉनराड संगमा | सी. एच. विजयशंकर |
| 17 | मिजोरम | लालदुहोमा | जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (वी.के. सिंह) |
| 18 | नागालैंड | नेफियू रियो | नंद किशोर यादव |
| 19 | ओडिशा | मोहन चरण माझी | डॉ. हरिबाबू कंभमपाटी |
| 20 | पंजाब | भगवंत मान | गुलाब चंद कटारिया |
| 21 | राजस्थान | भजन लाल शर्मा | हरिभाऊ किसनराव बागड़े |
| 22 | सिक्किम | प्रेम सिंह तमांग (गोले) | ओम प्रकाश माथुर |
| 23 | तमिलनाडु | सी. जोसेफ विजय | राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (अतिरिक्त प्रभार) |
| 24 | तेलंगाना | ए. रेवंत रेड्डी | शिव प्रताप शुक्ल |
| 25 | त्रिपुरा | डॉ. माणिक साहा | इंद्रसेन रेड्डी नल्लू |
| 26 | उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | आनंदीबेन पटेल |
| 27 | उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी | ले. जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह |
| 28 | पश्चिम बंगाल | सुवेंदु अधिकारी | आर. एन. रवि |
केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल
| क्र. सं. | केंद्र शासित प्रदेश | मुख्यमंत्री | उपराज्यपाल / प्रशासक |
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | लागू नहीं | डी. के. जोशी (उपराज्यपाल) |
| 2 | चंडीगढ़ | लागू नहीं | गुलाब चंद कटारिया (प्रशासक) |
| 3 | दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव | लागू नहीं | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) |
| 4 | दिल्ली (NCT) | रेखा गुप्ता | तरणजीत सिंह संधू (उपराज्यपाल) |
| 5 | जम्मू और कश्मीर | उमर अब्दुल्ला | मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल) |
| 6 | लद्दाख | लागू नहीं | विनय कुमार सक्सेना (उपराज्यपाल) |
| 7 | लक्षद्वीप | लागू नहीं | प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक) |
| 8 | पुडुचेरी | एन. रंगासामी | के. कैलाशनाथन (उपराज्यपाल) |
केंदशासित प्रदेशों- अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लक्षद्वीप, लद्दाख में मुख्यमंत्री के चुनाव नहीं होते हैं। यहां पर उपराज्यपाल/ प्रशासक की नियुक्ति होती है। राज्यपाल/ उपराज्यपाल/ प्रशासक की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है। इनकी नियुक्ति कुल 5 वर्षों के लिए होती है।
यह भी पढ़ें- पायलट बनने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, ट्रेनिंग खर्च के बाद कितनी मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ