भारतीय छात्रों के लिए जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, स्टाइपेंड के साथ जाना और रहना मुफ्त
अगर आप जापान जाकर इंटर्नशिप करना चाहते हैं, तो आप METI Internship Program 2026 में शामिल हो सकते हैं। इस प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून ...और पढ़ें

METI Internship Program 2026: भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा मौका।
HighLights
भारतीय छात्रों के लिए जापान में इंटर्नशिप करने का मौका।
आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून।
शॉर्टलिस्ट स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। जापान में इंटर्नशिप का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जापान सरकार की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय' (METI) ने भारतीय छात्रों के लिए एक इंटर्नशिप की शुरूआत की है। जापान की इस इंटर्नशिप में शामिल होकर भारतीय छात्रों को न केवल जापान में रहकर काम करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा, बल्कि वे जापानी वर्क कल्चर को भी बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
अगर आप भी जापान की इस इंटर्नशिप में शामिल होना चाहते हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
2 मोड में होगी इंटर्नशिप
आजापान की METI इंटर्नशिप दो मोड में डिजाइन किया गया है। इस इंटर्नशिप को स्टूडेंट्स भारत में रहकर भी पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए भी डिजाइन की गई है, जो जापान में जाकर वहां के वर्क कल्चर को समझना चाहते हैं। आप दोनों में से किसी भी एक प्रोग्राम का चयन कर सकते हैं।
ऑनलाइन कोर्स: यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो जापान की कंपनी में इंटर्नशिप तो करना चाहते हैं, लेकिन भारत में रहकर। ऑनलाइन इंटर्नशिप प्रोगाम 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। साथ ही यह इंटर्नशिप 18 सितंबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा।
इन-पर्सन कोर्स: यह प्रोगाम उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो जापान जाकर अपनी इंटर्नशिप पूरी करना चाहते हैं। इन-पर्सन कोर्स में दो बैच है। पहला बैच 7 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और दूसरा बैच 04 नवंबर से 18 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित कराया जाएगा।
खबरें और भी
इंटर्नशिप में शामिल होने के फायदे
ऑनलाइन इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रतिदिन 1000 येन दिए जाएंगे और इन-पर्सन कोर्स के लिए चयनित किए गए इंटर्न को प्रतिदिन 3000 येन दिए जाएंगे। यही नहीं जापान में रहने और आने-जाने से जुड़े सभी खर्च जापान की कंपनी द्वारा ही दिए जाएंगे।
इसके साथ ही जो स्टूडेंट्स इन-पर्सन कोर्स कोर्स के लिए चयनित किए जाएंगे। उन स्टूडेंट्स को जापान जाने से पहले और जापान से जापानी भाषा की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही जापान में जाने के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था भी खुद कंपनी द्वारा ही की जाएगी।

METI इंटर्नशिप के लिए एलिजिबिलिटी
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ जापानी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 39 के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक इससे पहले जापान में किसी नौकरी का हिस्सा भी नहीं होना चाहिए। बता दें, इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में जापान की कुल 80 कंपनियों भाग ले रही है। इन कंपनियो द्वारा ही स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा।