Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IIRF Ranking 2026: यूनिवर्सिटी में JNU टॉप पर, जानें आईआईआरएफ रैंकिंग में किस IIT को मिला पहला स्थान

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    आईआईआरएफ रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे और विश्वविद्यालयों की लिस्ट में JNU ने सबसे शानदार प्रदर्शन किय ...और पढ़ें

    IRF Ranking 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    IRF Ranking 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    HighLights

    1. आईआईआरएफ रैंकिंग-2026 जारी।

    2. इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी बॉम्बे भारत का नंबर वन संस्थान।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। भारत के संस्थानों में उच्च शिक्षा की योजना बनाने वाले छात्रों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) ने भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, विश्वविद्यालयों और मैनेजमेंट सहित इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली और मुंबई के कॉलेज ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

    इस बार की आईआईआरएफ रैंकिंग में सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ प्राइवेट कॉलेजों ने भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं बात अगर इंजीनियरिंग कॉलेज की जाए तो इस बार IIRF Ranking 2026 में आईआईटी बॉम्बे ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

    इंजीनियरिंग में आईआईटी बॉम्बे ने किया टॉप

    देश में अगर इंजीनियरिंग कॉलेज के बात की जाए तो इस बार IIRF Ranking 2026 में आईआईटी बॉम्बे ने पहला स्थान प्राप्त किया है। आईआईआरएफ रैंकिंग के मुताबिक IIT Bombay इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में आईआईटी मद्रास ने दूसरा और आईआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, आईआईटी खड़गपुर ने चौथा और आईआईटी कानपुर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

    WhatsApp Image 2026-06-03 at 3.36.26 PM

     

    JNU भारत की टॉप यूनिवर्सिटी

    आईआईआरएफ रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU ने सबसे ऊपरी पायदान में अपनी जगह बनाई है। JNU के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी DU दूसरे और जामिया मिलिया इस्लामिया लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद भारत की चौथी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी भारत की 5वीं सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-06-03 at 3.44.58 PM

     

    प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

    आईआईआरएफ की ओर से जारी रैंकिंग के मुताबिक सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ प्राइवेट कॉलेज भी IIRF Ranking 2026 में शीर्ष स्थान पर है। रैंकिंग में प्राइवेट कॉलेजों के शीर्ष स्थान पर होने से छात्रों के पास प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लेने के लिए भी बेहतरीन विकल्प होंगे।

    क्यों जरूरी है छात्रों के लिए यह रैंकिंग

    IIRF Ranking की मदद से छात्रों को अपने लिए बेहतरीन कॉलेज को चुनने में मदद मिलती है। यह रैंकिंग उन छात्रों के लिए ज्यादा मददगार साबित हो सकती है, जो कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। रैंकिग अलग-अलग डोमेन में जारी की जाती है। छात्र अपने डोमेन के अनुसार कॉलेज का चयन कर सकते हैं।

     

    यह भी पढ़ें: National Teacher Award 2026: क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, किसे मिलता है सम्मान; रजिस्ट्रेशन पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक