National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई करने के लिए नहीं हैं पैसे, तो इस स्कॉलरशिप से ख्वाब होगा पूरा
अगर आपका सपना भी विदेश में जाकर पढ़ाई करना है, तो आप भारत सरकार की नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिपके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने की लास ...और पढ़ें

National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई करने का मौका।
HighLights
आवेदन करने के लिए छात्रों की अधिकतम आयु 35 वर्ष।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर छात्रों का सपना होता है कि वे विदेश में जाकर पढ़ाई करें। लेकिन उच्च शिक्षा के खर्च और जीवन व्यापन के अधिक खर्चों के कारण छात्रों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना बस सपना ही बनकर रह जाता है। विदेश में पढ़ाई करने के लिए सबसे ज्यादा जद्दोजहद विशेषकर उन छात्रों को करनी पड़ती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं।
ऐसे में इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार के अंतर्गत 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग' ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप (National Overseas Scholarship) पहल की शुरूआत की है। भारत सरकार की इस पहल से छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी। साथ ही छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का अपना ख्वाब भी पूरा कर सकते हैं।
किन स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
- नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्रों ने अपनी पिछली कक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- छात्रों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इस स्कॉलरशिप के लिए अनुसूचित जाति (SC), डिनोटिफाइड ट्राइब्स, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियां, भूमिहीन कृषि मजदूर और पारंपरिक कारीगर अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आयु सभी स्रोतों को मिलाकर 8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें अप्लाई
जो छात्र नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन छात्रों की सहूलियत के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस बताया गया है। छात्र यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटnosmsje.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “Candidate Registration” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
- फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा
स्कॉलरशिप के लिए चयनित किए गए छात्रों को भारत सरकार की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। ब्रिटेन को छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देश के संस्थानों के लिए चयनित किए गए छात्रों को वार्षिक मेंटेनेंस के लिए 15,400 अमेरिकी डॉलर और वार्षिक आकस्मिक भत्ते के लिए 1500 अमेरिकी डॉलर प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही यूके के संस्थानों के लिए चयनित किए गए छात्रों को वार्षिक मेंटेनेंस के लिए 9900 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड और वार्षिक आकस्मिक भत्ते के लिए 1100 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, भारत सरकार की ओर से छात्रों को अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी।