देश की पहली Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं सान्या, भारतीय एयर फोर्स में बना नया कीर्तिमान
भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर सान्या को अब Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाली सान्या ...और पढ़ें

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर सान्या?
HighLights
साल 2021 में सान्या प्रमोट करके स्क्वाड्रन लीडर के पद पर नियुक्त की गई थीं।
सान्या अब Cat-A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बन गई हैं।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भागीदारी न सिर्फ बढ़ रही हैं, बल्कि महिलाएं अपने जांबाज हुनर से इस क्षेत्र में देश का मान व सम्मान भी बढ़ा रही हैं। भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने एक ऐसा ही मुकाम हासिल किया है, जिस पर अब पूरा देश गर्व कर रहा है।
दरअसल स्क्वाड्रन लीडर सान्या देश की पहली Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर महिला बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल आज तमाम भारतीय महिलाओं को प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्होंने भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बदलती तस्वीर को भी पेश किया है।
कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर सान्या
भारतीय वायुसेना में इतिहास रचने वाली सान्या एक कुशल पायलट मानी जाती हैं। अब सान्या वायुसेना में पायलटों को प्रशिक्षण देने वाली देश की पहली जांबाज महिला बन गई हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक सान्या को 20 जून, 2015 को 42 शॉर्ट सर्विस कमीशन (W) FP कोर्स के तहत भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइंस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया था। सान्या एक कुशल ऑफिसर थीं, जिसके बाद उन्हें साल 2017 में फ्लाइट लेफ्टिनेंट और साल 2021 में प्रमोट करके स्क्वाड्रन लीडर के पद पर नियुक्त किया गया। आपको बता दें, जिस पद के लिए सान्या नियुक्त की गई हैं, वह पद वायुसेना में आर्मी में मेजर के पद के बराबर माना जाता है।
आखिर क्या होता Cat-A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर
भारतीय वायुसेना में पायलट इंस्ट्रक्टर्स को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाता है। इसमें कैटेगरी A, B और C होती है। भारतीय वायुसेना में Cat-C शुरूआती स्तर होता है। इसके बाद Cat-B में सामान्य फ्लाइंग प्रशिक्षण देने वाले इंस्ट्रक्टर्स शामिल होते हैं। Cat-B के बाद भारतीय वायु सेना में सबसे शक्तिशाली पद Cat-A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर माना जाता है। इस कैटेगरी के अंदर आने वाले ऑफिसर नए पायलटों के साथ-साथ दूसरे फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स को भी प्रशिक्षण दे सकते हैं।
खबरें और भी
Cat-A की क्या होती है प्रमुख जिम्मेदारी
सान्या भारत की पहली महिला Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बन गई है। एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने के बाद सान्या न केवल जूनियर इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेनिंग देंगी, बल्कि वह अन्य वायुसेना के जुनियर फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर को भी ट्रेनिंग देंगी। आपको बता दें, इस पद पर नियुक्त होने के लिए ऑफिसर को फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर स्कूल में 22 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण करना होता है। इस प्रशिक्षण में तकरीबन 200 से ज्यादा घंटों की ग्राउंड ट्रेनिंग और हवाई अभ्यास शाल होता है।