Study Abroad: विदेश में पढ़ाई का है सपना, इन 5 स्टडी डेस्टिनेशन को आज ही अपनी लिस्ट में करें शामिल
अगर आप भी विदेश जाकर हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए पांच स्टडी डेस्टिनेशन आपके करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। ...और पढ़ें

Study Abroad: यहां देखें दुनिया की पांच बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन।
HighLights
पढ़ाई के लिए अमेरिका छात्रों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया भी उच्च शिक्षा के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। अधिकतर छात्रों का सपना होता है कि वे हायर एजुकेशन के लिए विदेश में जाकर ही पढ़ाई करें। इसलिए हर साल भारत से हजारों छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी का रुख करते हैं। विदेश में जाकर पढ़ाई करने से छात्रों को हाई-क्वालिटी एजुकेशन तो मिलती ही है। साथ ही उन्हें दूसरे देश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है।
लेकिन अधिकतर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर विदेश में पढ़ाई के लिए कौन-सी स्टडी डेस्टिनेशन ज्यादा शानदार है। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो हम आपको दुनिया की 5 सबसे बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां एडमिशन लेकर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
अमेरिका
स्टडी डेस्टिनेशन के नाम पर छात्रों की जुंबा कर सबसे पहला नाम अमेरिका का ही आता है। इसकी मुख्य वजह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान है। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले अमूमन छात्रों का ख्वाब होता है कि वे इन संस्थानों में दाखिला लें। अमेरिका की इन यूनिवर्सिटी का नाम हर साल QS World University Rankings की लिस्ट में भी सबसे पहले होता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अमेरिका एक परफेक्ट स्टडी डेस्टिनेशन है।
ऑस्ट्रेलिया
विदेश में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भी एक बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन मानी जाती है। हर साल सैकड़ों भारतीय छात्र यहां दाखिला लेते हैं। भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया में दाखिला लेना आसान है। ऑस्ट्रेलिया में छात्र वोकेशनल कोर्स के साथ-साथ कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में भी दाखिला ले सकते हैं। वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन यूनिवर्सिटी की जाए तो यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की शानदार यूनिवर्सिटी मानी जाती है।
खबरें और भी
जर्मनी
भारतीय छात्रों के लिए जर्मनी भी एक शानदार स्टडी डेस्टिनेशन है। ऐसे में अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो जर्मनी को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जर्मनी में रहने और ट्यूशन का खर्च अन्य देशों के मुकाबले बेहद ही कम है। इसलिए आप जर्मनी से पढ़ाई करने की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही जर्मनी में छात्रों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, डाटा साइंस और STEM क्षेत्र से जुड़े कोर्स उपलब्ध करवाएं जाते हैं।
ब्रिटेन
ब्रिटेन भी उच्च शिक्षा के लिए सबसे बेहतरीन जगह मानी जाती है। इसके साथ ही ब्रिटेन के पीजी कोर्सेज में भारतीय छात्र सबसे ज्यादा दाखिला लेते हैं। पीजी कोर्से के साथ-साथ ब्रिटेन में ग्रेजुएट कोर्स भी भारतीय छात्रों द्वारा पसंद किए जाते हैं। ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है।
स्पेन
भारतीय छात्रों के लिए स्पेन भी एक बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन है। स्पेन की यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस बेहद ही कम है। ऐसे में अगर आप स्पेनिशन भाषा सीख लेते हैं, तो आपके लिए यहां पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के भी बेहतरीन अवसर है। स्पेन की कम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड और ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में आप दाखिला ले सकते हैं।