Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    National Teacher Award 2026: क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, किसे मिलता है सम्मान; रजिस्ट्रेशन पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Thu, 28 May 2026 05:16 PM (IST)

    राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश के शिक्षकों को यह अवार्ड दो कैटेगरी में दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम ...और पढ़ें

    National Teacher Award 2026: जल्द करें आवेदन।

    National Teacher Award 2026: जल्द करें आवेदन।

    HighLights

    1. साल 1958 हुई थी अवार्ड की शुरुआत।

    2. 50 हजार रुपये मिलेगा नकद पुरस्कार।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में अपना कीमती योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल क्रेंदीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से National Teacher Award 2026 के लिए देश के योग्य शिक्षकों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में न केवल अपना योगदान दिया है, बल्कि अपने मार्गदर्शन से छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है।

    शिक्षक अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने और पुरस्कार से संबंधित पूरी जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं।

    क्या है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड

    राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड साल 1958 में शुरू किया गया था। यह अवार्ड प्रतिवर्ष 05 सितंबर को भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर दिया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने न केवल स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया, बल्कि छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया।

    दो कैटेगरी में दिया जाएगा अवार्ड

    राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 दो कैटेगरी में प्रदान किया जाएगा। ये दो कैटेगरी इस प्रकार है।

    पहली कैटेगरी: इस कैटेगरी के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस कैटेगरी के तहत शिक्षकों को कुल 25 अवार्ड दिए जाएंगे।

    दूसरी कैटेगरी: दूसरी कैटेगरी में पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस कैटेगरी के तहत कुल 10 अवार्ड दिए जाएंगे।

    किसे मिलेगा अवार्ड

    आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नॉमिनी नियमित फैकल्टी सदस्य होने चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 5 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    कितनी मिलेगी प्राइज मनी

    राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड-2026 के लिए चयनित किए गए शिक्षकों को एक मेडल, सर्टिफिकेट और 50,000 रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा।

    तीन तरीकों से कर सकते हैं आवेदन

    शिक्षक अवार्ड के लिए आवेदन तीन तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे। पहला तरीका Self Nomination यानी शिक्षक इस अवार्ड के लिए स्वयं अप्लाई कर सकते हैं। दूसरा तरीका Institutional Nomination है। इसके लिए संस्थान के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, फैकल्टी मेंबर योग्य शिक्षक का नाम National Teacher Award 2026 के लिए भेजा जा सकता है। तीसरा तरीका Peer Nomination है। इसके लिए शिक्षक के सहयोगी उनका नाम इस अवार्ड के लिए भेज सकते हैं।

    खबरें और भी

    कब तक करें रजिस्ट्रेशन

    राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.awards.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

     

    यह भी पढ़ें: National Overseas Scholarship: विदेश में पढ़ाई करने के लिए नहीं हैं पैसे, तो इस स्कॉलरशिप से ख्वाब होगा पूरा