Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google में नौकरी पाने का क्या है प्रॉसेस, चयन सैलरी आवेदन सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 05:26 PM (IST)

    गूगल में काम करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन यहां पर जॉब आसानी से नहीं मिलती है। गूगल में जॉब डिग्री के बजाय आपकी स्किल को ध्यान में रखकर दी जाती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    job in Google

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। दुनियारभर में गूगल को काम करने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह माना जाता है। विश्व के हर कोने में Google की पहुंच है। इसके चलते भारत के साथ ही विश्वभर में इस कंपनी में जॉब पाने के लिए लाखों लोग अप्लाई करते हैं। Google देश के साथ ही विदेश में भी समय-समय पर विभिन्न पोस्ट के अंतर्गत भर्तियां निकलती रहती हैं। गूगल अपने कर्मचारियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाता है जिसके चलते लोग इसमें नौकरी पाने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं।

    ऐसे में सभी के मन में रहता है कि गूगल में नौकरी मिलती कैसे है। अगर आप भी यह पता करना चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से गूगल में नौकरी पाने की प्रॉसेस के साथ ही सैलरी सहित अन्य डिटेल भी हासिल कर सकते हैं।

    डिग्री से ज्यादा स्किल है मायने

    गूगल में जॉब पाने के लिए डिग्री को ध्यान में न रखकर आपकी स्किल पर ध्यान दिया जाता है। अगर आपके अंदर किसी विशेष क्षेत्र में काम करने की ललक है और आपके पास एक बेहतरीन यूनिक आइडिया है तो गूगल कभी भी आपकी योग्यता को प्रिफरेंस नहीं देता है।
    हालांकि, कुछ रोल्स के लिए तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को प्रमुखता दी जाती है जिसमें कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बीई/ बीटेक/ बीएससी/ एमएससी, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एमसीए एमसीए आदि हैं।

    अप्लाई करना है आसान

    गूगल में जॉब अप्लाई करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको गूगल करियर (Google Careers) में जाना है। इसके बाद आपको अपनी योग्यता के अनुसार जॉब का चुनाव करना है और मांगी गई डिटेल, रेज्युमे जमा कर आवेदन करना है। आपकी योग्यता के आधार पर रिक्रूटर आपसे संपर्क करते हैं। इसके बाद आपको इंटरव्यू में शामिल किया जायेगा। अगर आप इंटरव्यू में अच्छा करते हैं तो गूगल की हायरिंग टीम आपको उस रोल के लिए नौकरी प्रदान करते हैं।

    google

    (image- freepik)

    इंटर्नशिप में मिलती है लाखों में सैलरी

    गूगल में कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी पर रखा जाता है। यहां तक कि अगर गूगल में किसी को इंटर्नशिप पर भी रखा जाता है तो 50 हजार से लेकर 1 लाख से अधिक तक सैलरी प्रदान की जाती है। ऐसे फ्रेशर जो उनकी कंपनी के लिए उपयोगी हैं उनको वे 15 लाख से लेकर 40 लाख तक वार्षिक पैकेज से नौकरी देते हैं। अगर आपके पास एक्सपीरियंस है और आप गूगल में सेलेक्ट हो जाते हैं तो आपका पैकेज लाखों से करोड़ों में भी जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Career in Food Safety: इन एग्जाम से चुनें फूड सेफ्टी की फील्ड में सुनहरा भविष्य