Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Army Agniveer Result 2026 Link: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट जारी, रीजन वाइज यहां से PDF करें डाउनलोड

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:24 AM (IST)

    इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर रिजल्ट आज 12 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। आप इस पेज से रीजन के अनुसार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    Army Agniveer Result 2026 Link: यहां से चेक करें ARO वाइज परिणाम।

    Army Agniveer Result 2026 Link: यहां से चेक करें ARO वाइज परिणाम।

    HighLights

    1. इंडियन आर्मी सीईई रिजल्ट घोषित।

    2. डायरेक्ट लिंक इस पेज के साथ वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेस एग्जाम (CEE) एग्जाम 2026 का आयोजन 1 से लेकर 15 जून तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था जिसमें भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो 12 जुलाई को खत्म हो गया है। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर की गई है। 

    रीजन वाइज चेक कर सकते हैं परिणाम

    आपको बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से रिजल्ट रीजन वाइज (Army Recruiting Zone/ ARO) घोषित किया गया है। अपने जिस जोन से परीक्षा दी थी उसके अनुसार परिणाम की जांच कर सकते हैं।

    जोन वाइज ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

    • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
    • होम पेज पर आपको CEE Results से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
    • अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

    Army Agniveer Result 2026 Link

    मेरिट लिस्ट में ज्यादा रोल नंबर होने की वजह से उम्मीदवारों को नतीजे चेक करने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप PDF ओपन करने के बाद cntl+f दबाएं। इसके बाद सर्च बार में सीधे रोल नंबर टाइप कर दें। ऐसे में आप सीधे ही परिणाम तक पहुंच जायेंगे। 

    खबरें और भी

    क्वालिफाइड उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में ले सकेंगे भाग

    जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज है अब वे अग्निवीर पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए डेट्स का एलान बाद में किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10th), अग्निवीर टेक्नीशियन, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8th), अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस), SOL Tech (NA), हवलदार एजुकेशन (आईटी/ साइबर, Info, Ops, linguist), सिपाही (फार्मा), JCO RT (पंडित, पंडित (गोरखा), ग्रंथी, मौलवी (सुन्नी), मौलवी (सिया), पादरी, buddhist), JCO केटरिंग, Havildar svy auto carto, अग्निवीर (क्लर्क/ SKT), अग्निवीर (क्लर्क/ SKT) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें - Indian Army SSC Tech: इंडियन आर्मी एसएससी टेक 68 पुरुष भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक