Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    August School Holidays 2026: अगस्त में किन-किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल, डेट वाइज चेक कर लें पूरा शेड्यूल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:22 PM (IST)

    अगस्त महीने में 5 रविवार के साथ ही स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) जैसी छुट्टियां मिलने वाली हैं। डेट वाइज आप जान सकते हैं इस मह ...और पढ़ें

    August School Holidays 2026: अगस्त माह में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

    August School Holidays 2026: अगस्त माह में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

    HighLights

    1. अगस्त में 5 रविवार सहित तीन त्योहारों पर रहेगी छुट्टी।

    2. डेट वाइज चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त महीना स्टार्ट हो गया है। इस महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) जैसे त्योहार पड़ने वाले हैं। छुट्टियों का इंतजार बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी रहता है ताकी वे एक साथ ट्रिप या कुछ प्लान करके अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें और काम से ध्यान हटाकर फ्रेश हो पाएं। ऐसे में अगस्त महीना बच्चों और उनके माता-पिता के लिए बेहतर होने वाला है। इस महीने में सन्डे और त्योहारों को मिलाकर कई छुट्टियां पड़ने वाली हैं।

    अगस्त 2026 माह में इन डेट्स में स्कूलों में रहेगा अवकाश

    छात्रों और उनके माता-पिता को बता दें कि इस महीने में कुल 5 रविवार पड़ेंगे। इसके अलावा तीन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) और 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। डेट के अनुसार आप नीचे देख सकते हैं कि किन-किन डेट्स में विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

    • 2 अगस्त 2026: रविवार
    • 9 अगस्त 2026: रविवार
    • 15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस (शनिवार)
    • 16 अगस्त 2026: रविवार
    • 23 अगस्त 2026: रविवार
    • 26 अगस्त 2026: मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) बुधवार
    • 30 अगस्त 2026: रविवार

    इस प्रकार से अगस्त में कुल 8 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, 15 अगस्त को स्कूलों में प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है।

    Success Story: 2 बार BPSC के बाद पहले ही प्रयास में UPSC किया क्रैक, 9 घंटे प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई कर IAS बनीं श्वेता

    इन छुट्टियों के अलावा इसी महीने में केरल में ओणम (Thiruvonam) का त्योहार भी सेलिब्रेट किया जायेगा जिसके लिए डेट 26 अगस्त 2026 है। हालांकि, इस दिन छुट्टी केवल उसी राज्य में होती है। यह राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है। इसी प्रकार रक्षाबंधन का त्योहार पर भी साउथ रीजन के राज्यों में छुट्टी नहीं रहती है। ऐसे में आप अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Success Story: इंडिया पोस्ट में नौकरी छोड़ी, भाई ने दिया साथ, तीसरे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने बीरदेव डोणे