Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम के इन 10 गुरुमंत्र से करें एग्जाम स्ट्रेस को दूर, परीक्षा में बहुत काम आएगी ये सीख
बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने एवं परीक्षा के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल (Pariksha Pe Charcha) कार ...और पढ़ें

PPC 2026: परीक्षा से लेकर एआई तक पूछे सवाल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 06 फरवरी को पीएम स्थित आवास पर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में देशभर से आए छात्रों ने हिस्सा लिया था। पीपीसी प्रोग्राम का यह 9वां संस्करण था, जिसमें छात्रों ने पीएम से परीक्षा के तनाव को कम करने, टेक्नोलॉजी और एआई स्किल विषय से संबंधित सवाल पूछे। बता दें, इस बार का PPC 2026 कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद ही खास रहा। क्योंकि कार्यक्रम के दौरान पीएम ने छात्रों को परीक्षा के साथ-साथ जीवन और प्रोफेशनल स्किल्स से जुड़े विषयों पर भी गुरुमंत्र दिए।
यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद ही खास है। ऐसे में अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम (Pariksha Pe Charcha 2026) कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पीएम से पूछे गए उन टॉप 10 सवालों व जवाबों से आपको अवगत करवाएंगे, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा बेहतर बना सकते है। पीएम द्वारा दिए गए गुरुमंत्र न केवल आपके परीक्षा के तनाव को कम करेंगे, बल्कि आपको जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
सवाल 1. परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीचर और पैरेंट्स अलग-अलग राय देते हैं, ऐसे में समझ नहीं आता क्या करें।
जवाब - परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में यह पहला सवाल गुजरात की सानवी ने पीएम से पूछा, जिसके जवाब में पीएम ने कहा इसके लिए आपको अपने द्वारा बनाए गए पैटर्न को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप किसी के बताए गए पैटर्न पर न जाएं, बल्कि खुद के लिए आप स्वयं ही पैटर्न बनाए और यह तय करें कि आपके लिए कौन-सा पैटर्न बेस्ट है।
सवाल 2. बोर्ड की परीक्षा, पिछले साल के क्वेशन पेपर देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि ये सवाल जरूरी है। ऐसे में क्या करें।
जवाब- इस सवाल के जवाब में पीएम ने कहा मैं अपने समय से ही यह सुनता आया हूं कि पिछले सालों में पूछे गए प्रश्न जरूरी होते हैं। इससे छात्रों के लिए सही टॉपिक पर फोकस करना कठिन होता है, जिसके कारण वह अपने अनुसार तैयारी नहीं कर पाते हैं और पिछले सालों के सवालों में ही उलझे रहते हैं। इसलिए अपनी तैयारी में संतुलन लाए और अपनी तैयारी को ही सर्वश्रेष्ठ बनाए
सवाल 3. पढ़ा हुआ अक्सर भूल जाते हैं, इसके लिए क्या करें?
जवाब- इस सवाल के जवाब में पीएम ने कहा अगर आप पढ़ा हुआ भूल जाते हैं, तो इसके लिए रोजाना अपने कक्षा से सीनियर्स से टॉपिक पर 5 से 10 मिनट बात करें। साथ ही अपने से कमजोर छात्रों को भी उन विषयों के बारे में बताए जो आपने पढ़ा है। इससे आपको याद भी रहेगा और आप से कमजोर छात्रों का मन भी खुश होगा।
सवाल 4. स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स?
जवाब- जब एक छात्र ने पीएम से पूछा कि स्किल ज्यादा जरूरी है या मार्क्स? तो इसके जवाब में पीएम ने कहा हमारे जीवन के लिए हर चीज जरूरी है। लेकिन आपको हर चीज में संतुलन बनाना आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा स्किल दो तरह की होती है लाइफ स्किल और दूसरी प्रोफेशनल स्किल। इन दोनों ही स्किल पर ध्यान देना जरूरी है।
सवाल 5. एआई का उपयोग कैसे करें?
जवाब- पीएम ने इसके जवाब में कहा आपको एआई का उपयोग करना आना चाहिए। आप एआई का इस तरह उपयोग कर सकते हैं, जैसे एआई को बताए मेरी उम्र इतनी है और मेरी इस विषय में रुचि हैं, तो मेरी रुचि के अनुसार मुझे कौन-सी दस बायोग्राफी पढ़नी चाहिए।
सवाल 6. अगर कोई टीचर स्पीड के साथ पढ़ाता और हम पीछे रह जाते हैं, तो इसे कैसे मैनेज कर सकते हैं?
जवाब- एक शिक्षक को छात्र की स्पीड से ही पढ़ाई करवानी चाहिए। साथ ही टीचर अगले दिन कक्षा में जो पढ़ाने वाले हैं, उसे एक दिन पहले ही छात्रों को वह विषय बता दें और छात्रों को घर से पढ़कर आने की सलाह दें। इससे छात्र अगले दिन बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
सवाल 7. कौन-सी आदत सपनों को पूरा करने में मदद करती है
जवाब- पीएम मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा आपको महान लोगों की जीवनियां पढ़नी चाहिए। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि जो लोग आज इतने सफल हैं, वे लोग भी कभी हमारी तरह ही सामान्य थे।
सवाल 8. प्रेजेंटेशन देते समय मैं बहुत ज्यादा घबरा जाता हूं। इस डर को मैं कैसे भगा सकता हूं?
जवाब इसके जवाब में पीएम ने कहा फुटपाथ पर जब भी कोई महिला टीवी पर किसी घटना या परेशानी के बारे में बताती हैं, तो वह कितने आत्मविश्वास के साथ बात करती है, क्या उसने अभ्यास किया है, नहीं ना। इसलिए आप जो भी कर रहे हैं, उस पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें।
सवाल 9. मेरा गेमिंग में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट है। लेकिन पेरेंट्स नहीं समझते। मैं इसके लिए क्या करूं?
जवाब- पीएम ने कहा अगर आपको गेमिंग में इंटरेस्ट है, तो इसके लिए आप खुद गेम पंचतंत्र की कहानियों और अभिमन्यु की कहानी पर गेम बनाकर अपनी खुद की वेबसाइट पर लॉन्च करो। धीरे-धीरे लोग तुम्हारे द्वारा बनाए गए गेम्स को खेलेंगे।
सवाल 10 एक छात्र के सवाल पर पीएम ने कहा 'सपने न देखना गुनाह है'
जवाब- इस बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने कहा अपने सपनों को हमेशा गुनगुने से कुछ नहीं होता है, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कर्म कीजिए। आप खुद से पूछे मुझे क्या बनना है और इसके लिए मुझे क्या पढ़ना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।