BPSC Auditor Exam Date 2026: बिहार ऑडिटर परीक्षा का एलान, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद
बिहार ऑडिटर परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा जुलाई माह में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के जरिये कुल 102 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ...और पढ़ें

BPSC Auditor Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जुलाई माह में होगी परीक्षा।
कुल 102 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की ओर से ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार जल्द ही बीपीएससी की ऑडिटर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 102 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।
इस डेट पर होगी परीक्षा
बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। लिखित परीक्षा तीन विषयों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य हिन्दी, सामान्य अध्ययन प्रथम पेपर और सामान्य अध्ययन द्वितीय पेपर से सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य हिन्दी का पेपर 100 अंकों के लिए और सामान्य अध्ययन के दोनों पेपर 300-300 अंकों के लिए आयोजित कराए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतनमान
परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रत्येक माह 20,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत ऑडिटर के कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल उम्मीदवारों के लिए 58 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 10 पद, ईबीसी के लिए कुल 09 पद, बीसी के लिए कुल 07 पद, बीसी महिला के लिए कुल 03 पद, एससी के लिए कुल 14 पद और एसटी के लिए कुल 01 पद आरक्षित किए गए हैं।
इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित नई अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।