Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar School Holiday List 2025: बिहार राज्य में अगले साल इन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल, Calendar जारी

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 12:44 PM (IST)

    बिहार एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से स्कूलों में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक के अवकाशों का विवरण है। नोटिफिकेशन के अनुसार वर्ष भर में राज्य में कुल 65 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। इसमें ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश को भी जोड़ा गया है। डेट वाइस छुट्टियों की पूरी जानकारी इस पेज से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    Bihar School Holiday List 2025 यहां से करें प्राप्त।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार राज्य सरकार स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से साल स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों के लिए बड़ी खबर साझा की गई है। एजुकेशन विभाग की ओर से वर्ष 2025 में स्कूलों में होने वाली छुट्टियों के लिए अभी से कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में अगले साल 65 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। आप यहां से जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक की छुट्टियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल

    हम यहां से महीनों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इससे आप जान सकते हैं कि सभी महीनों के अनुसार किन त्योहारों/ विशेष दिन पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

    जनवरी 2025 में होने वाली छुट्टियां

    • गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी 2025 (सोमवार)
    • मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025 (मंगलवार)
    • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)

    फरवरी 2025

    • वसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025 (सोमवार)
    • संत रविदास जयंती: 12 फरवरी 2025 (बुधवार)
    • शब-ए-बारात: 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार)
    • 26 फरवरी 2025: 26 फरवरी 2025 (बुधवार)

    मार्च 2025

    • 14 एवं 15 मार्च 2025: होली (शुक्रवार- शनिवार)
    • बिहार दिवस: 22 मार्च 2025 (शनिवार)
    • रमजान का अंतिम जुम्मा: 28 मार्च 2025 (शुक्रवार)
    • ईद-उल-फितर (ईद): 31 मार्च 2025 (सोमवार)

    अप्रैल 2025 में होने वाली छुट्टियां

    • रामनवमी: 6 अप्रैल 2025 (रविवार)
    • महावीर जयंती: 10 अप्रैल 2024 (गुरुवार)
    • भीम राव अंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल 2025 (सोमवार)
    • गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)
    • वीर कुंवर सिंह जयंती: 23 अप्रैल 2025 (बुधवार)

    मई 2025

    • मई दिवस: 1 मई 2025 (गुरुवार)
    • जानकी नवमी: 6 मई 2025 (मंगलवार)
    • बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई 2024 (सोमवार)

    जून 2025 (गर्मियों की छुट्टियां)

    • ग्रीष्मकालीन अवकाश/ ईदुल जोहा/ (बकरीद)/ कबीर जयंती: 2 से 21 जून 2025 (सोमवार- शनिवार)

    जुलाई 2025

    • मुहर्रम: 6 जुलाई 2025 (रविवार)

    अगस्त 2025

    • अंतिम श्रावणी सोमवार: 4 अगस्त 2025 (सोमवार)
    • रक्षाबंधन: 9 अगस्त 2025 (शनिवार)
    • स्वतंत्रता दिवस/ चेहल्लुम: 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी: 16 अगस्त 2025 (शनिवार)
    • हरि तालिका व्रत (तीज व्रत): 26 अगस्त 2025 (मंगलवार)

    सितंबर और अक्टूबर 2025

    • हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिवस: 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार)
    • अनंत चतुर्दशी: 6 सितंबर 2025 (शनिवार)
    • जीवित पुत्रिका व्रत (जीउतिया): 15 सितंबर 2025 (सोमवार)
    • दुर्गा पूजा (कलश स्थापना): 22 सितंबर 2025 (सोमवार)
    • दुर्गा पूजा/ महात्मा गांधी जयंती: 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 (सोमवार से गुरुवार)
    • धनतेरस/ दीपावली/ चित्रगुप्त पूजा/ भैया दूज/ छठ पूजा: 20 से 29 अक्टूबर 2025 (सोमवार- बुधवार)

    नवंबर एवं दिसंबर 2025

    • गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा: 5 नवंबर 2025 (बुधवार)
    • शीतकालीन अवकाश/ क्रिसमस डे/ गुरु गोविन्द सिंह जयंती: 25 से 31 दिसंबर 2025 (गुरुवार से बुधवार)

    सभी छात्र एवं टीचर इस कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अपना वार्षिक शिक्षा सत्र तैयार कर लें। इसी के अनुसार वे अपनी पढ़ाई का पूरा प्लान तैयार कर सकते हैं और अपने माता-पिता के साथ कहीं छुट्टियों में घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career Options after 12th Arts: आर्ट्स विषयों से 12वीं हैं उत्तीर्ण तो ये हैं करियर ऑप्शंस, प्राइवेट के साथ सरकारी नौकरी के भी रहेंगे चांस