Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th CCE परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:15 AM (IST)

    बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    BPSC 70th CCE result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    BPSC 70th CCE result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

    2.  श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 70th CCE परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, मुख्य परीक्षा में सफल हुए कुल 5,401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू को लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

    किसने किया टॉप

    बीपीएससी 70वीं सीसीई की परीक्षा में इस बार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने टॉप किया है। इसके अलावा, बिहार छपरा के रहने शशांक गौरव ने परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही आयुष विजय ने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

    इन 4 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

    बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर BPSC 70th CCE result लिंक पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    कब हुई थी परीक्षा

    बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 04 जनवरी, 2024 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2025 को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। बता दें, मुख्य परीक्षा में कुल 5,401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट क्या गया था। साथ ही 21 जनवरी से लेकर 28 फरवरी, 2026 के बीच उम्मीदावरों के लिए इंटरव्यू आयोजित कराया गया था। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा कुछ घंटों में होगी शुरू, एग्जाम सेंटर जाने से पहले चेक कर लें ये जरूरी लिस्ट