BPSC Admit Card 2026: बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब होंगे जारी? चेक करें डेट, परीक्षा 26 जुलाई को
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

BPSC 72 pre Admit Card 2026 जल्द होंगे जारी।
HighLights
बीपीएससी जल्द जारी करेगा 72वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड।
26 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार इंटीग्रेटेड 72nd कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 26 जुलाई को करवाया जाना है। पिछले पैटर्न को देखें तो एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं को एडमिट कार्ड एग्जाम से एक वीक पहले जारी किये जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 18 या 19 जुलाई को प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
एक शिफ्ट में संपन्न होगा एग्जाम
बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा एक ही दिन एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
- बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर साफ न होने पर राजपत्रित पदाधिकारी से करवाना होगा प्रमाणित प्रमाणित
जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में उनकी फोटो, हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं होंगे उनको बीपीएससी की ओर से एक सुविधा दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को वेबसाइट से एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा घोषणा पत्र डाउनलोड करके उस पर सभी डिटेल सही-सही भरकर और एक रंगीन नई फोटो को चिपकाकर राजपत्रित पदाधिकारी से प्रमाणित करवा करवाना होगा और इसे एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा।
प्रीलिम एग्जाम पैटर्न
बीपीएससी प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए क्वालीफाई होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1189 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।