Bihar Police Havildar Admit Card 2026: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है ...और पढ़ें
-1784012130814_m.webp)
Bihar Police Havildar Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
बीपीएसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन BPSSC ने पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Police Havildar Instructor Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइन नंबर जैसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 जुलाई, 2026 को की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल माना जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।