Simultala Awasiya Vidyalaya Admission: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और एग्जाम डेट
Simultala Awasiya Vidyalaya 2027 Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। इच्छुक माता-पिता एडमिशन के लिए 18 अगस्त तक फॉर्म भर सकते है ...और पढ़ें

Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026-2028
HighLights
बिहार सिमुलतला आवासीय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू।
18 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 (कक्षा 6) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रॉसेस आज यानी 3 अगस्त से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में एडमिशन (BSEB SAV Class 6 Admission) दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथियों में फॉर्म भर लें।
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 3 अगस्त 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | अक्टूबर 2026 |
| मुख्य प्रवेश परीक्षा की डेट | दिसंबर 2026 |
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission 2027 के लिए क्या है पात्रता
छात्र का बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत या पास होना चाहिए। छात्र की आयु न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। छात्र का बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कुल कितनी सीटों पर प्रवेश होगा
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 120 सीटों पर एडमिशन दिया जायेगा। इसमें से 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। दोनों ही चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर प्रवेश दिया जायेगा।
आवेदन का तरीका
- बीएसईबी सिमुलतला एडमिशन 2026 आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर Register New Candidate पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई जानकारी सही-सही भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
- आवेदन को सेव करके उसकी डिटेल चेक कर लेनी है।
- निर्धारित शुल्क जमा करना है।
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है।
अविभावक ध्यान रखें कि वे आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी स्कूल के प्रधानचार्य से अग्रसारित करवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें। एडमिशन के समय इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अनरिजर्व, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग को 200 रुपये और एससी, एसटी वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 50 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।