CAT 2026 Registration: आईआईएम कैट एग्जाम लिए लिए आवेदन शुरू, जानें स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरने का तरीका
आईआईएम कैट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (IIM CAT 2026 Registration) आज से स्टार्ट हो गए हैं। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर निर्धारित है। ...और पढ़ें

CAT 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट।
HighLights
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन हुए शुरू।
15 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) से एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं फेलो, डॉक्टरेट प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन (CAT 2026 Registration) ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कैट रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट | 3 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 4 नवंबर 2026 |
| एग्जाम डेट | 29 नवंबर 2026 |
CAT 2026 Eligibility Criteria क्या है?
जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों ने 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों ने स्नातक 45 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो। निर्धारित पर्सेंटेज के साथ प्रोफेशनल डिग्री (CA/ CS/ ICWA (CMA)/ Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI)) पूरी की हो। बैचलर डिग्री के अंतिम साल में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
CAT 2026 के लिए आवेदन कैसे करें, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- कैट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in जाएं।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अब कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
- फॉर्म सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
एप्लीकेशन फीस
कैट एग्जाम में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 2700 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 1350 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।