Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th 2nd Board Result 2026: जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम, नए शैक्षणिक सत्र पर क्या है अपडेट?

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:49 PM (IST)

    सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी नतीजे चेक कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    CBSE 10th 2nd Board Result 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

    CBSE 10th 2nd Board Result 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. जल्द जारी होगा कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणमा।

    2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से सीबीएसई दूसरी बोर्ड की परीक्षा 15 से 21 मई, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में लगभग 6.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए ये सभी छात्र अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर की जाएगी। इसके अलावा, छात्र बगैर इंटरनेट यानी SMS के माध्यम से भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर को पहले ही संभालकर रखें।

    इन 3 स्टेप्स से कर सकेंगे नतीजे चेक

    कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद CBSE 10th 2nd Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


    कक्षा 11वीं में पढ़ाई शुरू

    कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा के आधार पर कक्षा 11वीं में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इसके अलावा, जो छात्र दूसरी बोर्ड परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। वे छात्र अपने विद्यालय जाकर जल्द ही कक्षा 11वीं के लिए दाखिला ले सकेंगे। बता दें, परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत प्राप्त करने होंगे। जो छात्र परीक्षा में 33 प्रतिशत से क अंक हासिल करेंगे। उन्हें 10वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल माना जाएगा।

    सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

     

    यह भी पढ़ें: CBSE 2nd Board Exam Result Class 10: क्या इस वीक आएगा सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट? दोबारा फेल होने पर क्या होगा विकल्प