CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होगा सीबीएसई कक्षा दसवीं 2nd बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने बाद उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ...और पढ़ें

CBSE 10th Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जल्द जारी होगा रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सीबीएसई कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.inके अलावा, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन, स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CBSE 10th Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर कर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इन वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- डिजिलॉकर digilocker.gov.in
- उमंग ऐप
इस डेट को हुई थी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 15 मई से लेकर 21 मई, 2026 के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।