CBSE 2nd Board Exam Result Class 10: क्या इस वीक आएगा सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट? दोबारा फेल होने पर क्या होगा विकल्प
सीबीएसई द्वारा 2nd फेज क्लास 10th बोर्ड एग्जाम रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे आने के बाद छात्र वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर एवं उमंग से भी नत ...और पढ़ें

CBSE Class 10 result कभी भी हो सकता है जारी।
HighLights
सीबीएसई बोर्ड दसवीं 2nd फेज रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर होगा जारी।
डिजीलॉकर एवं उमंग एप से भी नतीजे कर पाएंगे चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 10 फेज 2 एग्जाम का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते छात्र एवं उनके माता-पिता दोनों ही परेशान हो रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई द्वारा जल्द ही CBSE 10th Second Board Result 2026 के नतीजे जारी किया जा सकते हैं। 2nd फेज की परीक्षाओं का आयोजन 15 मई से लेकर 21 मई तक करवाया गया था जिसमें 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
क्या इस वीक सीबीएसई जारी कर देगा परिणाम?
अभी तक नतीजों को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा रिजल्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल डेट एवं टाइम की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस वीक में नतीजे आने की उम्मीद है।
दोबारा भी हुए फेल, तो क्या है विकल्प
सीबीएसई द्वारा आयोजित मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए ऐसे छात्र जो एग्जाम में फेल हो गए थे और दोबारा बोर्ड परीक्षा दी। इसके बाद फेल होने वाले छात्र अगर दोबारा भी एग्जाम में फेल हो जाते हैं तो उनके पास अब आगे विकल्प नहीं हैं। उन्हें दोबारा इसी कक्षा में पढ़कर अगले वर्ष फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
सीबीएसई द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जारी होगा। छात्र या उनके माता-पिता नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से परिणाम की जांच कर सकेंगे-
- सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
- इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
वेबसाइट के अलावा छात्र डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं एप और उमंग की वेबसाइट एवं एप से भी नतीजों की जांच कर सकेंगे। अगर आप डिजीलॉकर या उमंग एप से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो अभी एप को डाउनलोड करके लॉग इन कर लें ताकी नतीजे आते ही तुरंत रिजल्ट चेक कर पाएं।