CG Board 10th 12th Result 2026: कभी भी आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट, Digilocker पर साझा की गई डिटेल
Digilocker पर दी गई अपडेट के मुताबिक सीजी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल cgbse.nic.in पर एवं डिजीलॉकर से नतीजे ...और पढ़ें

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। डिजीलॉकर पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्रों एवं उनके माता-पिता की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
Digilocker पर लिखा Coming Soon
Digilocker वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिखा आ रहा है। नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। ऐसे में जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है वे तुरंत ही अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें। इससे नतीजे आते ही आप सीधे रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
नतीजे चेक करने की स्टेप्स
- छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले cgbse.nic.in पर cg.results.nic.in जाना होगा।
- होम पेज पर आपको अपनी कक्षा (10th या 12th) को चुनना होगा।
- इसके बाद रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले साल से बेहतर हो सकता है प्रदर्शन
इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहने का अनुमान है। पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 76.53% वहीं 12वीं में 81.87% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं में कांकेर की इशिका और नमन ने संयुक्त रूप से 600 में 595 नंबर (99.17% अंक) हासिल करके राज्य में टॉप किया था। इसके अलावा बारहवीं में अखिल सेन ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने 500 में से 491 यानी 98.20% अंक हासिल किए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।