Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CGPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:18 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    CGPSC ADPO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    CGPSC ADPO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन करने के लिए स्नातक अनिवार्य।

    2. दो चरणों में होगा चयन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर ADPO के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ में एडीपीओ के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 22 से 24 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    इस भर्ती अभियान के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 38,100 रुपये से लेकर1,20,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

    आयु-सीमा

    उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन करने के लिए छ्त्तीसगढ़ के एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है।

    दो चरण में होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहए।

     

    यह भी पढ़ें: CBI Apprentice 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई

     

     

    खबरें और भी