CLAT 2027: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, पात्रता फीस एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल करें चेक
CLAT 2027 यानी कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस एग्जाम के माध्यम से 5 वर्षीय Int ...और पढ़ें

CLAT 2027: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट।
HighLights
क्लैट एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू।
31 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रॉसेस आज यानी 3 अगस्त 2026 से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी छात्र देश भर के लॉ कॉलेजों में संचालित होने वाले यूजी व पीजी कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है।
योग्यता एवं मापदंड
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र का का किसी भी स्ट्रीम से 12वीं/ इंटरमीडिएट न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को पास प्रतिशत में 5 फीसदी अंकों की छूट दी गई है।
पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एलएलबी डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने एलएलबी 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो। क्लैट 2027 में आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का आयु बंधन नहीं है।
एप्लीकेशन फीस
क्लैट 2027 एग्जाम में भाग लेने के लिए जनरल एवं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 4000 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 3500 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस परीक्षा के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।
खबरें और भी
- क्लैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर CLAT 2027 पर क्लिक करें।
- Don't have an account? Register पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल, हस्ताक्षर फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
CLAT 2027 Exam Date: इस डेट में होगी परीक्षा?
क्लैट 2027 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।