Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSIR NET Admit Card June 2026: सीएसआईआर नेट एडमिट डाउनलोड के लिए उपलब्ध, परीक्षा तिथि शिफ्ट टाइमिंग करें चेक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 जुलाई को करवाया जायेगा। ...और पढ़ें

    CSIR NET Admit Card 2026 वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी।

    CSIR NET Admit Card 2026 वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी।

    HighLights

    1. एनटीए ने csirnet.nta.nic.in पर जारी किए सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड।

    2. ऑनलाइन लॉग इन डिटेल दर्ज करके कर सकते हैं डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। CSIR NET June 2026 Admit Card ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं, किसी भी आवेदनकर्ता को ऑफलाइन/ डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

    सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट जून एग्जाम कुल 5 विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा दो दिनों- 17 एवं 18 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। पहले दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रथम दिन पहली शिफ्ट में Life Sciences, Mathematical Sciences और दूसरी शिफ्ट में Physical Sciences सब्जेक्ट की परीक्षा संपन्न होगी।

    दूसरे दिन एग्जाम केवल एक शिफ्ट में संपन्न होगा। इस दिन Chemical Sciences, Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक रहेगी।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

    एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही आप नीचे दी रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे-

    • सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Admit card for Joint CSIR UGC-NET June 2026 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

    सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि जब भी अभ्यर्थी एग्जाम देने सेंटर पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) साथ लेकर जाएं। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    खबरें और भी

    एग्जाम संपन्न होने के बाद आंसर की होगी जारी

    परीक्षा संपन्न होने के एक सप्ताह में एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे। इसके अलावा अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कभी हो सकता है खत्म, जारी होते ही ऐसे करें डाउनलोड