Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSIR NET Admit Card 2026 Link: सीएसआईआर नेट जून एग्जाम एडमिट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिसे आप इस पेज से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    NTA CSIR NET Admit Card 2026 यहां करें डाउनलोड।

    NTA CSIR NET Admit Card 2026 यहां करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. एनटीए ने जारी किये सीएसआईआर नेट जून सेशन के लिए एडमिट कार्ड।

    2. डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध, सीधे करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 17 एवं 18 जुलाई को करवाया जाना है। परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी CSIR NET Hall Ticket June 2026 एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं, किसी भी आवेदनकर्ता को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

    केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाएं साथ

    एग्जाम में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जब भी अभ्यर्थी एग्जाम देने सेंटर पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) साथ लेकर जाएं। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

    • सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Admit Card for Joint CSIR-UGC NET June – 2026 पर क्लिक करें।
    • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
    • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    CSIR NET Admit Card 2026 Download Link

    इन सब्जेक्ट के लिए आयोजित होगी परीक्षा

    एनटीए की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन 5 विषयों Life Sciences, Mathematical Sciences, Physical Sciences, Chemical Sciences, Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences के लिए आयोजित होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSIR NET Admit Card 2026: सीएसआईआर नेट एडमिट लिंक csirnet.nta.nic.in पर एक्टिवेट, परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित