Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSIR NET Answer Key 2026: जून सेशन प्रोविजनल आंसर की-रिस्पॉन्स शीट कभी भी हो सकती है जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:35 AM (IST)

    एनटीए सीएसआईआर नेट प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट इस वीक जारी होने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट इस महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    csir net answer key june 2026

    csir net answer key june 2026

    HighLights

    1. सीएसआईआर नेट आंसर की csirnet.nta.nic.in पर होगी जारी।

    2. तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम का आयोजन 17 एवं 18 जुलाई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। पिछले पैटर्न के अनुसार एग्जाम संपन्न होने के दो सप्ताह के अंदर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा प्रोविजनल आंसर की (CSIR NET Answer Key) एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड के लिए जारी कर देता है।
    ऐसे में उम्मीद है कि एजेंसी द्वारा इस वीक में कभी भी कभी भी उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

    200 रुपये जमा कर दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

    उत्तर कुंजी एवं रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद अगर कोई परीक्षार्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे निर्धारित तिथियों के अंदर उसको चैलेंज कर सकेंगे। प्रति उत्तर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

    इन स्टेप्स से आंसर की कर सकेंगे डाउनलोड

    • सीएसआईआर नेट जून 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में Joint CSIR-UGC NET Answer key का लिंक दिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
    • नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
    • आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

    रिजल्ट इस माह के अंत तक संभव

    आंसर की जारी होने के बाद इस पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण एनटीए द्वारा विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही रिजल्ट की घोषणा होगी। रिजल्ट अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें-