CSIR UGC NET Answer Key 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
एनटीए की ओर से CSIR UGC NET Answer Key 2026 जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। ...और पढ़ें

CSIR UGC NET Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगी आंसर-की।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित कराई गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अपने उत्तरों की जांच करने के लिए आसंर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आंसर-की बहुत जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि को दर्ज करना होगा।
इन 6 तरीकों से कर सकेंगे डाउनलोड
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के 6 आसान तरीके बताए गए हैं। उम्मीदावर इन स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CSIR-UGC NET June-2026 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे इसके लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए तीन से चार दिनों का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।
कब हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 17 और 18 जुलाई को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई गई थी।