CUET UG Result 2026: जल्द जारी होगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें पूरी अपडेट
एनटीए की ओर से CUET UG Result 2026 किसी समय भी जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सक ...और पढ़ें

CUET UG Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
किसी समय भी जारी हो सकता है रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एंजेसी NTA की ओर 11 से 31 मई और 06 व 7 जून, 2026 को CUET UG 2026 की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 15,68,867 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब बेसब्री से CUET UG Result 2026 का इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो CUET UG Result जल्द ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
एनटीए CUET UG Result जल्द ही जारी करेगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in विजिट करनी होगी।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब NTA CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगे गए जरूरी लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन जारी हुई थी आंसर-की
एनटीए की ओर से CUET UG परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 09 जून को जारी की गई थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 जून, 2026 तक का मौका दिया गया था। सीयूईटी की परीक्षा 37 विषयों और 13 भाषाओं में आयोजित कराई गई थी।
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर 243 यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।