Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Nursery Admission 2026: दिल्ली स्कूल नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट कल होगी जारी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 09:53 AM (IST)

    शिक्षा निदेशालय दिल्ली (DoE) की ओर से नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट कल यानी 9 फरवरी को जारी कर दी जाएगी। अविभावक मेरिट लिस् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Delhi Nursery Admission 2026 Merit List

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी, केजी व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट कल यानी 9 फरवरी 2026 को जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट लॉटरी सिस्टम माध्यम में जारी होगी। जिन भी माता-पिता ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से DoE की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे।
    आधिकारिक साइट के अलावा पेरेंट्स ने जिस स्कूल के लिए आवेदन किया था उसकी साइट या स्वयं स्कूल में जाकर रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इन डेट्स में स्कूल में जाकर समस्या कर करवा सकते हैं निदान

    दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन माता पिता को इससे कोई आपत्ति होगी या कोई समस्या या प्रश्न होगा तो वे 10 से 16 फरवरी 2026 तक स्कूल में संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

    19 मार्च तक होगी एडमिशन प्रक्रिया पूरी

    दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगर सीट खाली रहती हैं तो ऐसी स्थिति में एडमिशन के लिए अगली सूची 5 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। दिल्ली स्कूल नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित है।

    Delhi Nursery Admission 2026 27

    एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

    दिल्ली नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज में माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र/ पेरेंट्स में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड/ पेरेंट्स में किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिसमें बच्चे की उपस्थिति भी हो/ पासपोर्ट/ बिजली बिल/ टेलीफोन आदि का बिल/ माता- पिता का आधार कार्ड/ UID कार्ड आदि होना आवश्यक है। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या स्कूल में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। एडमिशन से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी स्कूल की या शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या स्कूल में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी