Delhi University: कम एनरोलमेंट के चलते 4-वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स कराने वाले कॉलेजों की संख्या सीमित करने पर विचार, पढ़ें रिपोर्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में कम एनरोलमेंट के चलते बदलाव करने पर विचार कर रहा है। इसके तहत 4 वर्षीय कॉलेजों की संख्या को सीमि ...और पढ़ें

Delhi University 4 वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज सीमित करने पर कर रहा विचार।
HighLights
डीयू के कॉलेजों में बदलाव की तैयारी।
4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में कम एनरोलमेंट के चलते कॉलेज किये जा सकते हैं सीमित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। डीयू से 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। DU में FYUP (4-साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम) करने वाले 2022-23 बैच के छात्र अब चौथे साल में पहुंच रहे हैं। लगातार दूसरे साल छात्रों की कम संख्या को देखते हुए, DU अपने NEP-अनिवार्य प्रोग्राम को लागू करने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है। पिछले दो सालों में कम एनरोलमेंट का हवाला देते हुए, DU प्रिंसिपल्स एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि अतिरिक्त साल की पढ़ाई चुनिंदा क्लस्टर कॉलेजों के जरिए कराई जाए।
अलग-अलग कॉलेजों को मिलाकर एक जगह क्लास चलाने का सुझाव
DU के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि NEP के तहत छात्रों के पास अलग-अलग स्टेज पर पढ़ाई छोड़ने की सुविधा पहले से ही है। उन्होंने कहा, "जो छात्र चौथे साल तक पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए हम अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों के बैच मिलाकर एक ही जगह पर क्लास चला सकते हैं। अगर कोई कॉलेज FYUP के दायरे में नहीं आता है, तो छात्रों को औपचारिक रूप से एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं होगी।"
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट 16 जुलाई को होगी जारी
डीयू में स्नातक पाठय्रकमों में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। पहली सीट आवंटन (एलोकेशन) सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली सीट आवंटन सूची सीयूईटी-यूजी 2026 के स्कोर, अभ्यर्थी की श्रेणी और उसके द्वारा भरे गए वरीयता क्रम के आधार पर तैयार की जाएगी। सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सीएसएएस पोर्टल पर जाकर अपनी सीट स्वीकार (एक्सेप्ट) करनी होगी। यदि विद्यार्थी तय समय में सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसका आवंटन स्वतः निरस्त माना जाएगा। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कालेज अभ्यर्थी के दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन करेगा और आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करेगा।