Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GATE Exam 2026: आज से शुरू गेट परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये 10 जरूरी गाइडलाइंस

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 09:04 AM (IST)

    गेट परीक्षा आज यानी 07 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूरी द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    GATE Exam 2026: आज होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से आज यानी 07 फरवरी को देशभर में (GATE Exam 2026) परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 07 फरवरी के अलावा, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को भी दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। गेट परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक आयोजित कराई जानी है।

    ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी गाइडलाइंस को ध्यान से अवश्य पढ़ना चाहिए, ताकि परीक्षा वाले दिन अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो और आप बगैर किसी तनाव के अच्छे से परीक्षा दे सकें।

    एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये गाइडलाइंस 

    1. आज से देशभर में गेट परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे। साथ ही गेट परीक्षा का आयोजन      कंप्यूटर मोड में किया जाएगा। इसलिए परीक्षा देते समय यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी उत्तर को सबमिट किया है या नहीं।

    2. परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपने साथ आईडी प्रूफ भी जरूर साथ लेकर जाएं। बता दें, बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।

    3. सुबह शिफ्ट की परीक्षा 9.30 बजे और दोपहर शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू हो जाएगी। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, अन्यथा देरी होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    4. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले सीट पर बैठने और परीक्षा शुरू होने से पहले 20 मिनट पहले लॉग इन करने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार स्क्रीन खुलने के बाद दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

    5. परीक्षा वाले दिन अपने साथ आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ लेकर जाएं। 

    6. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, किताबें, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, कागज, पेन या पेंसिल एवं इलेक्ट्रॉनिक जैसी चीजों को लाने पर सख्त मनाही है। ऐसे यदि किसी उम्मीदवार के पास ये सभी चीजे पाई जाती है, तो उसे परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।

    7. एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को रफ कार्य करने के लिए एक स्क्रिबल पैड दिया जाएगा। स्क्रिबल पैड मिलने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम और रोल नंबर अवश्य लिख लें।

    8. परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीगदवारों को स्क्रिबल पैड वापस करना अनिवार्य है।

    9. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसलिए सभी सवालों के जवाब सोच समझकर ही दें।

    10 परीक्षा वाले दिन अरामदायक व सहज कपड़े पहनकर ही जाएं।

     

    यह भी पढ़ें: UPPSC LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक का रिजल्ट जारी, यहां uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड