Haryana DElEd Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ने डीएलएड 1st एवं 2nd ईयर डेट शीट की जारी, देखें किन डेट्स में होंगे एग्जाम एग्जाम
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से डीएलएड 1st एवं 2nd ईयर परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक 1st ईयर 25 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025 तक और 2nd ईयर एग्जाम 26 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक एक शिफ्ट में संपन्न करवाए जायेंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा से डीएलएड 1st एवं 2nd ईयर में अध्ययनरत स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से डीएलएड पाठ्यक्रम 1st एवं 2nd Year Exam Sept./Oct.-2025 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स डेटशीट तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इन डेट्स में होना है एग्जाम
आपकी सहूलियत के लिए डेट एवं विषय के अनुसार इस पेज पर पूरा टाइम टेबल उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि किस सब्जेक्ट का पेपर किस तिथि में आयोजित होगा। हरियाणा बोर्ड डीएलएड 1st ईयर 25 सितंबर से 18 अक्टूबर 2025 तक और 2nd ईयर एग्जाम 26 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होंगे।
1st ईयर डेटशीट
परीक्षा तिथि तिथि | सब्जेक्ट |
25 सितंबर 2025 | Childhood and Development of Children |
27 सितंबर 2025 | Education, Society, Curriculum and Learner |
30 सितंबर 2025 | Pedagogy Across the Curriculum, ICT & Action Research |
3 अक्टूबर 2025 | Contemporary Indian Society |
6 अक्टूबर 2025 | Proficiency & Pedagogy of Mathematics Education |
9 अक्टूबर 2025 | Proficiency & Pedagogy of Environmental Studies |
14 अक्टूबर 2025 | Proficiency in English Language |
16 अक्टूबर 2025 | Proficiency in Hindi Language |
18 अक्टूबर 2025 | Proficiency in Urdu Language Proficiency in Punjabi Language Proficiency in Sanskrit Language |
2nd ईयर डेटशीट
डेट | सब्जेक्ट |
26 सितंबर 2025 | Cognition, Learning and The SocioCultural Context |
29 सितंबर 2025 | School Culture, Leadership and change |
1 अक्टूबर 2025 | Understanding The Self, Diversity, Gender and Inclusive Education |
4 अक्टूबर 2025 | Pedagogy of Hindi language |
8 अक्टूबर 2025 | Pedagogy of English Language |
13 अक्टूबर 2025 | Proficiency & Pedagogy of Mathematics Education |
15 अक्टूबर 2025 | Proficiency & Pedagogy of Social Science Education |
17 अक्टूबर 2025 | Proficiency & Pedagogy of Science Education |
21 अक्टूबर 2025 | Pedagogy of Urdu language Pedagogy of Punjabi language Pedagogy of Sanskrit language |
परीक्षा शिफ्ट
हरियाणा बोर्ड की ओर से डीएलएड पाठ्यक्रम का एग्जाम एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। हालांकि, कुछ पेपर्स के लिए टाइमिंग दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एवं कुछ पेपर्स के लिए टाइमिंग दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित है।
आपको बता दें कि इस परीक्षा में D.El.Ed 1st Year Fresh/ Re-appear/Mercy Chance (Admission Year- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024) और D.El.Ed 2nd Year Fresh/Re-appear/Mercy Chance (Admission Year 2020, 2021, 2022,2023) भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें - देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।