Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IB ACIO Grade 2 Exam City Slip 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 16 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:38 AM (IST)

    इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से IB ACIO Grade 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी गई है। परीक्षा 16 17 और 18 सितंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    IB ACIO Grade 2 Exam City Slip 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (IB ACIO) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IB ACIO Grade 2 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    जो उम्मीदवार IB ACIO Grade 2 की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Login लिंक पर क्लिक करें।
    • अब यूजर आईडी, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इस दिन होगी परीक्षा

    इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से IB ACIO Grade 2 की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3717 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 1537 पद, ओबीसी के लिए 442 पद, अन्य विछड़ा वर्ग के लिए 946 पद, एससी के लिए 566 पद और एसटी उम्मीदवारों के लिए 226 पद आरक्षित किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: BPSC 71st CCE Admit Card 2025: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां bpsc.bihar.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

    comedy show banner
    comedy show banner