International Left Handers Day 2023: लेफ्ट हैंडर में क्यों मानी जाती हैं अनोखी क्वालिटी, ये दिग्गज हैं लेफ्टीज
International Left Handers Day 2023 दुनियाभर में आज के दिन को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे 2023 के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है। लेफ्ट हैंडर्स डे मनाने की शुरुआत 13 अगस्त 1992 को मानी जाती है। लेफ्ट हैंडर्स को प्रतिभा का धनी माना जाता है। दुनियाभर में कई ऐसे दिग्गज हैं जो अपने काम बाएं हाथ से करते हैं।

International Left-Handers Day 2023: दुनिया भर में आज के दिन यानी 13 अगस्त को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। लेफ्ट हैंडर्स यानी कि जो लोग अपने काम बाएं हाथ अर्थात उल्टे हाथ से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बाएं हाथ से काम करने वाले या लिखने वालों में अनोखी क्वालिटीज होती हैं। बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को प्रतिभा का धनी माना जाता है और इनमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इनको और लोगों से अलग पहचान दिलाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 7 से लेकर 10 फीसदी लोग लेफ्ट हैंडर हैं।
महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर हैं लेफ्टी
जैसा कि हमने आपको बताया कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं इसके कई जीते-जागते उदाहरण हमारे सामने हैं। हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही दुनिया भर में पहचान बनाने वाले और भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी लेफ्ट हैंडर हैं। हालांकि सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी सीधे हाथ से करते थे लेकिन वे लिखने के लिए अपने बाएं हाथ का प्रयोग करते थे। इसके साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लेफ्ट हैंडर हैं।
दुनिया के ये दिग्गज भी हैं लेफ्ट हैंडर
दुनियाभर में नाम और शोहरत कमाने वाले कई लोग लेफ्ट हैंडर हैं। इनमें से कुछ प्रमुख लोग- रतन टाटा, मार्क जकरबर्ग, मदर टेरेसा, अल्बर्ट आइंस्टीन, मैरी क्यूरी, बिल गेट्स लेफ्ट हैंडर हैं। इसके अलावा चार्ली चैपलिन, युवराज सिंह, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, रोनाल्ड रीगन, टेनिस स्टार राफेल नडाल भी लेफ्ट हैंडर की लिस्ट में आते हैं।
कब हुई लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत और इस वर्ष की थीम
लेफ्ट हैंडर्स इंटरनेशनल के संस्थापक डीन आर कैंपबेल ने 1976 में बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के फायदे और नुकसान के बारे में बताया था। इसके बाद लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत ‘लेफ्ट हैंडर्स डे’ क्लब द्वारा 13 अगस्त 1992 को औपचारिक रूप से की गयी थी। International Left-Handers Day 2023 की थीम “Left-Handers in Sports” तय की गयी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।