Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज है International Moon Day 2023, नील आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ बज आल्ड्रिन के पड़े थे चाँद पर पहले कदम

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 10:11 AM (IST)

    International Moon Day 2023 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों नील ऑर्मस्ट्रॉन्ग और बज ऑल्ड्रिन के कदम पहली बार 20 जुलाई 1969 पर चाँद पर पड़े थे। मानव की पृथ्वी के बाहर पड़े इसी कदम की आज 54वीं वर्षगांठ है। संयुक्त राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष मामलों के कार्यालय (UNOOSA) द्वारा इस साल का थीम चंद्र अन्वेषण समन्वय एवं स्थिरता घोषित किया गया है।

    Hero Image
    International Moon Day 2023: इसरो ने हाल ही में 14 जुलाई को चंद्रयान-3 आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लान्च किया।

    International Moon Day 2023: आज, 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है। हमारी पृथ्वी के एकमाह प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर मानव के पड़े पहले कदम की याद में हर साल आज की तारीख पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों नील ऑर्मस्ट्रॉन्ग और बज ऑल्ड्रिन के कदम पहली बार 20 जुलाई 1969 पर चाँद पर पड़े थे, जो कि यूएस अंतरिक्ष एजेंसी अपोलो 11 लूनर मिशन के तहत भेजे गए थे। मानव की पृथ्वी के बाहर पड़े इसी कदम की आज 54वीं वर्षगांठ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Moon Day 2023 Theme: इस साल के अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का थीम

    अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाह्य अंतरिक्ष मामलों के कार्यालय (UNOOSA) द्वारा हर साल एक मुख्य विषय (Theme) घोषित किया जाता है। यूएनओओएसए द्वारा इस साल के अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का मुख्य विषय चंद्र अन्वेषण समन्वय एवं स्थिरता (Lunar Exploration Coordination & Sustainability) घोषित किया गया है, जो बताता है कि चाँद का स्थायी अन्वेषण मानव के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

    International Moon Day 2023 History: अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस का इतिहास

    अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस को मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा की 9 दिसंबर 2021 में हुई बैठक में की गई थी। इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव Committee on the Peaceful Uses of Outer Space द्वारा महासभा के सामने रखा गया था। जिसे महासभा द्वारा 20 जुलाई हर साल मनाए जाने के लिए पारित किया था। इसके बाद से हर साल इस तारीख पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है।

    International Moon Day 2023 India: भारत ने भेजा चंद्रयान 3

    चंद्रमा के अन्वेषण के उद्देश्य से भारत द्वारा भी विभिन्न मिशन किए जाते रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 14 जुलाई 2023 को देश का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 आंध्र-प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लान्च किया। चंद्रयान-3 निर्धारित 41 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे के आस-पास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

    यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3: चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा चंद्रयान-3, पढ़ें इसका लक्ष्य

    यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3: सफल लॉन्च के बाद सॉफ्ट लैंडिंग पर टिकी देश की नजर, जानें मिशन में किसकी क्या है जिम्मेदारी?