Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, Roll Number व Roll Code रखें तैयार

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 10:52 AM (IST)

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटरमीडिएट क्लास का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Jharkhand Board Senior Secondary Result

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से सेकेंडरी (12th) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 से 23 फरवरी 2026 तक करवाया गया था जिसमें लाखों स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अब इन सभी छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में झारखंड इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

    रिजल्ट चेक करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज

    जैक बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं रोल कोड की जरुरत पड़ेगी। जिन स्टूडेंट्स को अपना Roll Number व Roll Code याद नहीं है वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

    12वीं कक्षा का रिजल्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

    झारखंड बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होते ही आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे-

    • झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर 12th रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

    ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से वे क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।
    इंटरमीडिएट में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि, अगर छात्र फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें शामिल होकर आप परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट jacresults.com पर कर सकेंगे चेक, नतीजे जल्द होंगे जारी