Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JKSSB Exam 2025: जेकेएसएसबी ने स्थगित की जेई इलेक्ट्रिकल और सिविल की परीक्षा, अब इस दिन होगी परीक्षा

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 06:27 PM (IST)

    जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जेई इलेक्ट्रिकल और सिविल परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के तहत जेई (इलेक्ट्रिकल) और जेई (सिविल) की परीक्षा 25 अक्टूबर और 02 नवंबर 2025 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

    Hero Image
    JKSSB Exam 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से JKSSB JE 2025 परीक्षा की तिथि को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब जेई (इलेक्ट्रिकल) और जेई (सिविल) की परीक्षा 25 अक्तूबर और 02 नवंबर, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। बता दें, इससे पहले जेई (इलेक्ट्रिकल) की परीक्षा 30 अगस्त और जेई (सिविल) की परीक्षा 21 सितंबर को होना तय था। लेकिन अब परीक्षा की तारीखों को स्थगति करके इसे आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर विजिट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस दिन होगी परीक्षा

    नए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जेई (इलेक्ट्रिकल) और जेई (सिविल) की परीक्षा 25 अक्तूबर और 02 नवंबर को आयोजित आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जेई (इलेक्ट्रिकल) के कुल 292 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ जेई (सिविल) के कुल 508 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 150 पद लोक निर्माण और 358 पद जल शक्ति विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    परीक्षा पैटर्न

    जेई (इलेक्ट्रिकल) और जेई (सिविल) की परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में सभी प्रश्न अंग्रेजी माध्यम में पूछे जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: UP Police Computer Operator Exam: यूपीपीआरपीबी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, इस दिन होगी परीक्षा