Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JNU Admission 2026: जेएनयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, फीस रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 01:49 PM (IST)

    जेएनयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र दाखिले के लिए 22 जुलाई त ...और पढ़ें

    JNU UG Admission 2026: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक आवेदन का मौका।

    JNU UG Admission 2026: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक आवेदन का मौका।

    HighLights

    1. जेएनयू में CUET UG के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन स्टार्ट।

    2. दाखिले के लिए 22 जुलाई तक कर सकते हैं पंजीकरण।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में JNU यानी कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को देशभर में उच्च दर्जा प्राप्त है। इस संस्थान से पढ़ाई का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। जेएनयू द्वारा अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 22 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। ध्यान रखें कि एडमिशन CUET UG Exam 2026 के आधार पर होगा। ऐसे में इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र जेएनयू यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

    जेएनयू में B.A.(Hons), B.SC और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम्स में दाखिला लिया जा सकता है।

    एडमिशन के लिए सामान्य दिशा-निर्देश एवं आवश्यकताएं

    यूनिवर्सिटी की ओर से एडमिशन के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं जो एडमिशन के लिए अनिवार्य है।

    1. उम्मीदवार के पास एक एक्टिव DigiLocker अकाउंट होना चाहिए
    2. वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
    3. हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो (3 सप्ताह से ज्यादा पुरानी न हो)
    4. स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
    5. CUET UG 2026 स्कोर कार्ड

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    एडमिशन के लिए प्रक्रिया 5 चरणों में पूर्ण की जा सकती है -

    • स्टेप-1: रजिस्ट्रेशन, DigiLocker में लॉग-इन और सहमति देना।
    • स्टेप-2: ईमेल ID और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना।
    • स्टेप-3: पर्सनल और क्वालिफिकेशन की जानकारी देना।
    • स्टेप-4: डॉक्युमेंट्स अपलोड करना।
    • स्टेप-5: एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करना।

    JNU UG Admission 2026 Form Link

    कितनी लगेगी फीस

    जेनएयू के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कैटेगरी वाइज अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 300 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए फीस 150 रुपये निर्धारित है। विदेशी स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 3830 रुपये का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- CBSE 2nd Board Exam Result Class 10: क्या इस वीक आएगा सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट? दोबारा फेल होने पर क्या होगा विकल्प 

    खबरें और भी